बंगाल की खाड़ी में हलचल! बदला रहा माानसून, कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

बंगाल की खाड़ी में हलचल! बदला रहा माानसून, कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

IMD Rain Alert: राज्य में बारिश का सिलसिला अभी भी जारी रहेगा। क्योंकि IMD ने पश्चिम बंगाल के गंगा तटीय क्षेत्र में बना गहरा दबाव क्षेत्र पश्चिम की तरफ बढ़ने की संभावना जताई है। इस वजह से झारखंड, गंगा तटीय पश्चिम बंगाल, ओडिशा और बिहार में भारी बारिश का अनुमान है। इन राज्यों में 11 से 20 सेंटीमीटर बारिश हो सकती है। जिसके साथ 40 से 60 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से हवाएं भी चलेंगी।

आज भी जारी रहेगी बारिश

IMD  ने आज यानी 16 सितंबर को बारिश की संभावना जताई है। दक्षिणी बिहार, झारखंड, उत्तर-पश्चिम ओडिशा, उत्तरी छत्तीसगढ़, पूर्वी मध्य प्रदेश और पूर्वी उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों पर भारी बारिश की संभावना है। वहीं, 17 सितंबर को पूर्वी और पश्चिमी मध्य प्रदेश, पश्चिम व पूर्वी उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड में भारी बारिश का अनुमान है। इसी के साथ 18 सितंबर को पूर्वी व पश्चिमी मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश में भारी बारिश हो सकती।

18 सितंबर तक तेज हवाओं का दौर खत्म

मौसम विभाग के अनुसार, उत्तर बंगाल की खाड़ी में 70 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से हवाएं चल रही हैं। वहीं पूर्वोत्तर बंगाल की खाड़ी में 40 से 60 किमी की रफ्तार से हवाएं चल रही हैं। 18 सितंबर से तेज हवाओं का दौर थम जाएगा। लेकिन, दक्षिणी बंगाल की खाड़ी पर 35 से 55 किमी तक की हवाएं अगले पांच दिनों तक जारी रहेंगी।

मौसम विभाग ने मछुआरों को 16 सितंबर की सुबह तक बंगाल की खाड़ी के उत्तरी भाग और बांग्लादेश, पश्चिम बंगाल और ओडिशा के तटों पर जाने से बचने की सलाह दी गई है।

पश्चिम बंगाल में बना दबाव क्षेत्र

IMD के मुताबिक, 16 सितंबर को सुबह 5:30 बजे पश्चिम बंगाल के गंगा तटीय क्षेत्र में गहरा दबाव बना हुआ है। ये दबाव बांकुरा (पश्चिम बंगाल) से लगभग 40 किलोमीटर दक्षिण, जमशेदपुर (झारखंड) से 90 किलोमीटर पूर्व-उत्तर पूर्व और रांची (झारखंड) से 180 किलोमीटर पूर्व में स्थित है।

अगले 12 घंटों के दौरान यह पश्चिम बंगाल के गंगा तटीय क्षेत्र से होते हुए कमजोर होकर दबाव क्षेत्र में तब्दील हो सकता है। इसके बाद यह अगले 24 घंटों के दौरान झारखंड और उत्तरी छत्तीसगढ़ से होते हुए आगे बढ़ना जारी रखेगा।

कैसा रहेगा दिल्ली का मौसम?

15 सितंबर को दिल्ली के मयूर विहार में 17 एमएम बारिश दर्ज की गई। वहीं, 16-17 सितंबर को दिल्ली का मौसम साफ रहेगा। लेकिन, 18-19 सितंबर को हल्की बारिश की संभावना है। इसके बाद 20-21 सितंबर को दिल्ली में मौसम साफ रहेगा।

Leave a comment