Search KhabarFast

Press ESC to close

इमाद वसीम पर पूर्व पत्नी ने लगाए गंभीर आरोप, जबरन गर्भपात और धोखाधड़ी का किया दावा

इमाद वसीम पर पूर्व पत्नी ने लगाए गंभीर आरोप, जबरन गर्भपात और धोखाधड़ी का किया दावा

Imad Wasim Controversy: इमाद वसीम की पूर्व पत्नी सानिया अशफाक ने सोशल मीडिया पर पाकिस्तानी क्रिकेटर के खिलाफ गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने दावा किया कि दिसंबर 2023 में उनसे जबरन गर्भपात कराया गया। सानिया ने इमाद वसीम को “कातिल” तक कह दिया और कहा कि उनके पास अपने आरोपों के सबूत भी हैं। सानिया अशफाक ने यह भी आरोप लगाया कि इमाद वसीम ने उनके साथ धोखा किया। उन्होंने लोगों से अपील की कि Islamabad United का बहिष्कार किया जाए, क्योंकि इस टीम ने हाल ही में इमाद वसीम को साइन किया है।

सानिया ने किया पोस्ट

अपने एक पोस्ट में सानिया ने लिखा कि दिसंबर 2023 में लाहौर में मेरे बच्चे का गर्भपात कराया गया। वह कातिल है और मेरे पास इसका वीडियो सबूत है। उसने मुझे धोखा दिया। इस्लामाबाद यूनाइटेड ने एक कातिल और धोखेबाज को मौका दिया है। #boycottislamabadunited। सानिया का कहना है कि उन्हें गर्भपात के लिए मजबूर किया गया और इस दौरान उन्हें शारीरिक और मानसिक रूप से काफी तकलीफ झेलनी पड़ी। उन्होंने आरोप लगाया कि उस समय इमाद वसीम ने उनका कोई साथ नहीं दिया और जब भी उन्होंने आवाज उठाने की कोशिश की, उन्हें चुप करा दिया गया।

बच्चों के लिए इंसाफ चाहती हूं

एक वीडियो संदेश में सानिया ने कहा कि बहुत हिम्मत के साथ मैं ये वीडियो रिकॉर्ड कर रही हूं, क्योंकि मैं अपने बच्चों के लिए सच और इंसाफ चाहती हूं। उन्होंने साफ किया कि वह बदला नहीं, बल्कि न्याय चाहती हैं। सानिया ने पाकिस्तान के प्रधानमंत्री Shehbaz Sharif और पीसीबी प्रमुख Mohsin Naqvi से मामले की जांच कराने की मांग की है। उन्होंने कहा कि मुझे बदला नहीं, सम्मान चाहिए। उम्मीद है मेरी आवाज सुनी जाएगी।

इमाद ने दी धमकी

सानिया ने कुछ व्हाट्सएप चैट के स्क्रीनशॉट भी साझा किए हैं। उनका आरोप है कि गर्भावस्था के दौरान जब उन्होंने इमाद से संपर्क किया, तो उन्होंने मदद करने के बजाय उन्हें धमकी दी कि वे उनके खिलाफ उत्पीड़न का केस दर्ज करा देंगे। हालांकि, इन आरोपों पर अभी तक इमाद वसीम की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। मामला सोशल मीडिया पर तेजी से चर्चा का विषय बना हुआ है।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Japns's Earthquake: जापान में आया 7.4 तीव्रता का भूकंप, अब भयंकर सुनामी का अलर्ट जारी

Tsunami Alert In Japan: जापान में 20 अप्रैल को भीषण भूकंप आया। जिसकी तीव्रता 7.4 रिक्टर स्केल पर देखी गई। जापान के मौसम विभाग ने सुनामी की चेतावनी भी जारी की है। इसमें तटीय क्षेत्रों के पास रहने वाले लोगों को तत्काल सुरक्षित निकालने की अपील की गई है।

शांति वार्ता रद्द होते ही ओमान की खाड़ी में तनाव, ईरान ने अमेरिकी जहाजों पर ड्रोन से किया हमला

US-Iran Tension: अमेरिका और ईरान के बीच दूसरे दौर की शांति वार्ता रद्द हो गई है। 19 अप्रैल को डोनाल्ड ट्रंप ने इस्लामाबाद में दूसरे दौर की शांति वार्ता होने का ऐलान किया था लेकिन, अब ईरान ने अपने प्रतिनिधि को इस्लामाबाद भेजने से मना कर दिया है।

Iran-US War: क्या फिर भड़कने वाली है जंग! US ने पकड़ा ईरान का कार्गो जहाज, इस्लामाबाद शांति वार्ता पर संकट बरकरार

Iran-US Conflict: अमेरिका और ईरान के बीच चल रही नाजुक सीजफायर की स्थिति एक बार फिर खतरे में पड़ गई है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रविवार को घोषणा की कि अमेरिकी नौसेना ने होर्मुज की खाड़ी के पास ईरानी झंडे वाले कार्गो जहाज 'तौस्का' को जबरन रोका, उसकी इंजन रूम में गोलीबारी कर उसे नुकासन पहुंचाआ और अमेरिकी मरीन ने जहाज पर कब्जा कर लिया

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast
ताज़ा खबरों के लिए नोटिफिकेशन चालू करें