
नई दिल्ली: इस भाग दौड़ भरी दुनिया में लोगों अपनी सेहत का ख्याल रखना भूल गए है। लोग अपनी जिंदगी में इतने व्यस्त हो गए है कि सोना भी भूल गए है। जिसकी वजह से वह कई बीमारी का शिकार हो जाते है। अगर आपके साथ भी ऐसी कोई दिक्कत है तो एक बार अपनी थाली में परोसे गए व्यंजन की तरफ जरूर देखें। ऐसी कुछ खाने की चीजें है जिनका हमें खास ख्याल रखना चाहिए। जो हमारी नींद की कमी को पूरा करने में रुकावट डाल सकती है ।
आइए आज आपको कुछ ऐसी चीजों के बारे में बताते हैं जिन्हें खाने से आपकी नींद उड़ सकती है. डॉक्टर्स भी कहते हैं कि सोने से पहले इन खाने कि चीजों का सेवन करने से बचना चाहिए
1. कैफीन
कैफीन गहरी नींद की मात्रा को भी कम करता है और आपके स्लीपिंग पैटर्न को भी बुरी तरह से बिगाड़ सकता है। क्योकि कैफीन मे निकोटीन एक पाया जाता है। कैफीन का प्रभाव तब भी हो सकता है जब आप इसका सेवन दोपहर या शाम से पहले करते हैं। एक अध्ययन में पाया गया कि सोने से 6 घंटे पहले कैफीन का सेवन करने से कुल सोने का समय 1 घंटे कम हो जाता है। इसका प्रभाव वृद्ध लोगो में भी अधिक मजबूत हो सकता हैं।
2. टमाटर
टमाटर एसिड रिफलक्स का कारण बन सकता है और डाइजेशन से जुड़ी दिक्कतें बढ़ा सकता है.यह मस्तिष्क को नॉरपेनेफ्रिन जारी करने के लिए प्रेरित करता है, एक एसिड जो मस्तिष्क की गतिविधि और बेचैनी को बढ़ाकर नींद आने से रोकता है।
3. मसालेदार भोजन
सोने से ठीक पहले मसालेदार भोजन खाने से एसिडीटी की परेशानी हो सकती है, जिससे आंखें बंद करना असंभव हो जाता है। मसालेदार भोजन में पाया जाने वाला एक एसिडीक कैप्साइसिन शरीर के तापमान को बढ़ा सकता है, जिससे नींद में कमी उत्पन्न हो सकती है
4. शराब
सोने से पहले 'नाइट कैप' की परंपरा भी रातों की नींद हराम करती है। शराब,शायद आपको एक या एक घंटे के लिए बेहतर नींद दे । शराब शरीर को जल्दी से संसाधित करता है, इसलिए शराब का प्रभाव जल्द ही बंद हो जाता है ।आप अक्सर बीच-बीच में जागेंगे।सोने से कम से कम दो घंटे पहले शराब से बचें।
5. धूम्रपान
कैफीन की तरह, सिग्ररेट मे भी निकोटीन पाया जाता है, इसलिए सोने से पहले धूम्रपान नही करना चाहिए । धूम्रपान, गहरी नींद की मात्रा को कम करता है और आपके स्लीपिंग पैटर्न को भी बुरी तरह से खराब करता है।
Leave a comment