दुनिया के सबसे ताकतवर देश पर बर्फीली तूफान का कहर, अब तक 18 लोगों की मौत

दुनिया के सबसे ताकतवर देश पर बर्फीली तूफान का कहर, अब तक 18 लोगों की मौत

नई दिल्ली: देश-दुनिया में सर्दी का कहर जारी हैं। इस बीच सबसे ज्यादा अमेरिका बम चक्रवात तूफान की मार झेल रहा हैं।बता दें कि इससे अभी तक 18 लोगों की मौत हो गई हैं। दरअसल दुनिया की सबसे ताकतों में गिने जाने वाला देश अमेरिका पर इन दिनों बर्फीले बम चक्रवात की मार पड़ रही हैं। लोग घरों में कैद हैं। हालात ऐसे हैं कि इमरजेंसी रेस्‍पॉन्‍स टीमें भी काम नहीं कर पा रही हैं।

आपको बता दें कि अब तक कार क्रैश, पेड़ गिरने और दूसरी वजहों से 18 लोगों की जान जा चुकी है। कई लोग बीमार हैं। लगभग 18 लाख लोग घरों में फंसे हुए हैं। इंटरनेशनल एयरपोर्ट्स बंद हैं और हजारों लोग एयरपोर्ट्स पर भी फंसे हैं। आपात स्थिति में  भी लोगों को मदद नहीं मिल पा रही है। वहीं न्यूयॉर्क के बफैलो एरिया में तीन लोगों की मौत हुई है जिसमें से दो लोगों की घर में मर गए हैं। मौत इमरजेंसी मेडिकल सेवा ना मिलने पर बताई जा रही हैं। कई जगहों पर तापमान -48डिग्री तक हो गया था।

वहीं न्यूयॉर्क की गवर्नर कैथी होचुल ने बताया कि नेचर हम पर कहर बरपा रही है। सबकुछ बहुत कठिन होता जा रहा है। हवा की गति वेग, बफेलो में लगभग 80 मील प्रति घंटा है। बता दें कि बम चक्रवात एक भयानक तूफान को नाम दिया गया है, जिसमें तूफान के केंद्र में हवा का दबाव 24 घंटे में कम से कम 24 मिलीबार तक गिर सकता है और यह तेजी से बढ़ता है। बम चक्रवात की वजह से इलाके में भारी बर्फ गिरती है और तेज हवाएं चलती हैं। यह तूफान आमतौर पर सर्दियों के मौसम में आता है।

Leave a comment