Search KhabarFast

Press ESC to close

ICC T20 World Cup 2026: स्टीव स्मिथ को बाहर रखने पर बवाल, वर्ल्ड कप से बाहर होते ही ऑस्ट्रेलिया की सफाई

ICC T20 World Cup 2026: स्टीव स्मिथ को बाहर रखने पर बवाल, वर्ल्ड कप से बाहर होते ही ऑस्ट्रेलिया की सफाई

ICC T20 World Cup 2026: ICC T20वर्ल्ड कप 2026 ऑस्ट्रेलियाई टीम के लिए किसी बुरे सपने से कम नहीं था। 2009 के बाद पहली बार ऑस्ट्रेलिया की टीम ग्रुप स्टेज से ही बाहर हो गई। इससे पहले 2009 में भी कंगारू टीम ग्रुप स्टेज से ही बाहर हो गई थी। ICC T20वर्ल्ड कप में ऑस्ट्रेलियाई टीम के ऐसा प्रदर्शन सभी क्रिकेट प्रेमियों के लिए आश्चर्यजनक था।

ग्रुप स्टेज   में पहले ऑस्ट्रेलिया को ICC T20I रैंकिंग में 11वें नंबर की टीम जिम्बाब्वे के हाथों हार का सामना करना पड़ा। उसके बाद श्रीलंका ने भी उन्हें चित कर दिया। जिसके बाद ICC T20 वर्ल्ड कप 2026 में कंगारू टीम का सफर ग्रुप स्टेज में ही खत्म हो गया। इस शर्मनाक प्रदर्शन के बाद टीम मैनेजमेंट पर काफी गंभीर सवाल उठ रहे है। साथ ही टीम में स्टीव स्मिथ की भूमिका को लेकर भी काफी ज्यादा चर्चा हो रही है। उन्हें बाद में टीम शामिल किया था। साथ ही उन्हें एक भी मैच खेलने का मौका नहीं मिला। जिसके बाद फैंस और पूर्व क्रिकटरों ने टीम मैनेजमेंट और चयन प्रकिया पर सवाल उठाना शुरू कर दिया। जिसके बाद ऑस्ट्रेलिया की ओर से सफाई भी आई है।

ऑस्ट्रेलिया ने दी सफाई

इस पर ऑस्टेलिया टीम के चयनकर्ता टोनी डोडेमाइड ने सफाई दी। उन्होंने कहा कि स्मिथ को बैकअप के लिए रखा गया है। कप्तान मिचेल मार्श ग्रोइन इंजरी के कारण दो मैच नहीं खेल सके थे। जिसके बाद स्मिथ को कवर के रूप में बुलाया गया था। फिर बाद जोश हेजलवुड के चोटिल होने के बाद स्थिम को रिप्लेसमेंट के रूप में जोड़ा गया। उन्होंने बताया कि तीसरे मैच में मार्श और ट्रैविस हेड की जोड़ी ने शानदार प्रदर्शन किया, इसलिए टीम कॉम्बिनेशन में बदलाव की जरूरत नहीं पड़ी। लेकिन आलोचकों के मुताबिक स्मिथ से जैसे दिग्गज बल्लेबाज को बाहर बिठाना सबसे बड़ी भूल थी।

 

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

बेंगलुरु के खिलाफ ताबड़तोड़ बल्लेबाज़ी के बाद वैभव सूर्यवंशी का दो टूक, बयान ने मचाई हलचल

RR vs RCB IPL 2026 Vaibhav Sooryavanshi: महज 15 साल की उम्र में धमाका बनकर निकले वैभव सूर्यवंशी ने दिखा दिया कि उम्र सिर्फ एक नंबर है। बीती रात रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ राजस्थान रॉयल्स के सबसे कम उम्र के बल्लेबाज ने कोहराम मचा दिया। वैभव सूर्यवंशी ने सिर्फ 26 गेंदों में 78 रनों की बेहतरीन पारी खेलकर 201 रनों के लक्ष्य को एक ओवर पहले ही हासिल करने में महत्वपूर्व भूमिका निभाई।

PBKS vs SRH: मुल्लांपुर में अभिषेक शर्मा का तूफान, 8 छक्के और 5 चौकों से की इस खिलाड़ी का बराबरी

Abhishek Sharma Performance: IPL 2026 के 17वें मैच में सनराइजर्स हैदराबाद के ओपनर अभिषेक शर्मा ने मुल्लांपुर के महाराजा यादविंद्र सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में तूफानी बल्लेबाजी का प्रदर्शन किया। उन्होंने मात्र 28 गेंदों पर 74 रन ठोक दिए, जिसमें 5 चौके और 8 छक्के शामिल रहे।

होनी को अनहोनी करने वाले कौन हैं मुकुल चौधरी, KKR के जबड़े से छिन ली जीत; दिखी धोनी की झलक

IPL 2026: गुरुवार यानी 9 अप्रैल को खेले गए कोलकाता और लखनऊ के बीच मैच को कई सालों तक याद रखा जाएगा। जीत-हार से परे इस मैच को एक खिलाड़ी के लिए याद किया जाएगा। खिलाड़ी का नाम है मुकुल चौधरी। 21 साल के इस लड़के ने अंत तक लड़ाई लड़ते हुए कोलकाता के जबड़े से जीत छिन ली और लखनऊ को 2 प्वाइंट दिलाते हुए सीजन की दूसरी जीत भी दिला दी।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast