Search KhabarFast

Press ESC to close

ICC ने प्लेयर ऑफ द मंथ का किया ऐलान, भारत की इस महिला खिलाड़ी ने मारी बाजी

ICC ने प्लेयर ऑफ द मंथ का किया ऐलान, भारत की इस महिला खिलाड़ी ने मारी बाजी

ICC Player of The Month: इंटरनेशनल क्रिकेट कौंसिल (ICC) ने 23 मार्च 2026 को फरवरी महीने के प्लेयर ऑफ द मंथ अवॉर्ड का ऐलान कर दिया है। इस बार वुमेंस कैटेगरी में भारत की Arundhati Reddy ने बाजी मारी है, जबकि मेंस कैटेगरी में पाकिस्तान के Sahibzada Farhan को यह सम्मान मिला है। अरुंधति रेड्डी ने यह अवॉर्ड पहली बार जीता है। उन्होंने हाल ही में ऑस्ट्रेलिया दौरे पर शानदार प्रदर्शन किया था, जिसके चलते उन्हें यह सम्मान मिला। रेड्डी ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 3 मैचों की टी20 सीरीज में कुल 8 विकेट लिए। इस दौरान उनका औसत 10.87 और इकॉनमी रेट 7.25 रहा, जो काफी प्रभावशाली है।

रेड्डी ने किया खिताब हासिल

सिडनी में खेले गए एक मैच में उन्होंने 22 रन देकर 4 विकेट हासिल किए, जो सीरीज का सबसे बेहतरीन प्रदर्शन रहा। इस अवॉर्ड के लिए उनके साथ हर्षिता समारविक्रमा और फातिमा सना भी नॉमिनेट थीं, लेकिन रेड्डी ने दोनों को पीछे छोड़ते हुए खिताब अपने नाम किया। अवॉर्ड जीतने के बाद रेड्डी ने कहा कि यह उनके लिए बहुत बड़ा सम्मान है। उन्होंने कहा कि ऑस्ट्रेलिया जैसी मजबूत टीम को उसके घर में हराना आसान नहीं होता और इस जीत से टीम का आत्मविश्वास काफी बढ़ा है। उन्होंने यह भी कहा कि टीम आगामी वुमेंस टी20 वर्ल्ड कप में भी इसी प्रदर्शन को दोहराना चाहेगी।

मेंस कैटेगरी के इस खिलाड़ी को मिला अवॉर्ड

वहीं, मेंस कैटेगरी में साहिबजादा फरहान को यह अवॉर्ड उनके शानदार प्रदर्शन के लिए मिला। उन्होंने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में सबसे ज्यादा रन बनाए थे। इसी वजह से उन्होंने Will Jacks और Shadley van Schalkwyk को पीछे छोड़ दिया। हालांकि फरहान का व्यक्तिगत प्रदर्शन बेहतरीन रहा, लेकिन उनकी टीम इस टूर्नामेंट के सेमीफाइनल तक नहीं पहुंच पाई

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

अजीत अगरकर को तोहफा देने की तैयारी में BCCI, 2027 विश्व कप तक की मिलेगी कमान!

Ajit Agarkar Term Could Be Extended: बीसीसीआई यानी भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड का बड़ा फैसला जल्द सामने आ सकता है। बताया जा रहा है कि अजीत अगरकर के कार्यकाल को बढ़ाया जा सकता है। उनका मौजूदा कॉन्ट्रैक्ट जून 2026 में खत्म हो रहा है लेकिन, बीसीसीआई उन्हें इस भूमिका में बनाए रखने के पक्ष में है।

IPL 2026: टी20 क्रिकेट में वरुण चक्रवर्ती ने रचा इतिहास, सूर्यवंशी को आउट करते ही हासिल किया बड़ा किर्तिमान

IPL 2026: कोलकाता के ईडन गार्डन्स में आईपीएल के 28वें मुकाबले में जब गेंद वरुण चक्रवर्ती ने थामी, तो उन्होंने खास रिकॉर्ड को भी अपने नाम कर लिया। मिस्ट्री स्पिनर ने अपने पहली ही ओवर में धमाका करते हुए युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी को मैदान से बाहर भेज दिया।

श्रेयस अय्यर को चुभ गई कौन सी बात? खुद को साबित करने के लिए लगाई दी जान

IPL 2026: क्रिकेट की दुनिया में अपनी अलग पहचान बना चुके श्रेयस अय्यर ने अपनी वापसी की कहानी सुनाई है। श्रेयस अय्यर ने कहा कि हर कोई कह रहा था कि मेरा करियर खत्म हो गया। मैं पहले जैसा नहीं रह पाऊंगा लेकिन, मेरा मकसद एक ही था। श्रेयस अय्यर ने आगे कहा कि मुझे सबको गलत साबित करना था।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast
ताज़ा खबरों के लिए नोटिफिकेशन चालू करें