आईएएस अधिकारी संजय पोपली के बेटे की गोली लगने से हुई मौत, परिजनों ने विजिलेंस टीम पर लगाए गंभीर आरोप

आईएएस अधिकारी संजय पोपली के बेटे की गोली लगने से हुई मौत, परिजनों ने विजिलेंस टीम पर लगाए गंभीर आरोप

चंडीगढ़: हरियाणा और पंजाब की राजधानी चंडीगढ़ मेंआईएएस अधिकारी संजय पोपली के बेटे कार्तिक पोपली की गोली लगने से मौत हो गई है। परिजनों ने विजिलेंस टीम पर बेटे की हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस जांच में जुटी आज आईएएस अधिकारी संजय पॉपली की मोहाली की अदालत में पेशी होनी थी उसको दोपहर में अदालत में पेश किया जाना था लेकिन इससे पहले ही है घटना हो गई।

संजय पोपली पर पंजाब और हरियाणा समेत अलग-अलग ठेकेदारों से टेंडर निकालने के बदले में बड़ी मात्रा में रिश्वत लेने का आरोप है। जिसको लेकर चंडीगढ़ पुलिस और विजिलेंस ने उसे गिरफ्तार किया था और उसके बाद जब उसके घर की तलाशी ली गई। तो वहां पर भी उसके घर से बहुत सारे जिंदा कारतूस मिले थे। जिसको लेकर चंडीगढ़ पुलिस ने ही उसके खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत भी मामला दर्ज किया था। इसके बाद वह अब तक पुलिस रिमांड पर चल रहे थे और आज उनको मोहाली अदालत में फिर से पेश किया जाना था।

कार्तिक पोपली के परिजनों ने कहा विजिलेंस के अधिकारी संजय पोपली को लेकर घर पहुंचे थे। इसी दौरान वो कार्तिक से भी पूछताछ कर रहे थे तभी कार्तिक पोपली को गोली मार दी गई। संजय पोपली को हाल ही में पंजाब विजिलेंस ने भष्ट्रचार के आरोप में गिरफ्तार कर लिया था।

 

Leave a comment