"मैं पांच सौ रुपए लेकर जाता हूं..." राज्यसभा में नोटों की गड्डी मिलने पर कांग्रेस सांसद ने दी सफाई

Congrees MP Clarifification: राज्यसभा में नोटों की गड्डी मिलने के मामले ने तूल पकड़ लिया है। शुक्रवार यानी 6 दिसंबर को जैसे ही सदन की कार्यवाही शुरू हुई, तो सभापति जगदीप धनखड़ ने कहा कि एक दिन पहले संसद से 500 रुपए के 100 नोटों की गड्डी मिली है। नोटों की गड्डी सीट संख्या 222 पर मिली है। वह कांग्रेस सांसद अभिषेक मनु सिंघवी के नाम पर अलॉट है।  

अब इस मामले पर कांग्रेस सांसद अभिषेक मनु सिंघवी की सफाई आ गआ है। सिंघवी ने कहा कि पहली बार ऐसा सुनने में आया है। मैं जब भी राज्यसभा जाता है, तो एक 500 रुपए का नोट साथ लेकर जाता हूं। मैं कल दोपहर 12.57 बजे सदन के अंदर चला गया था। 1 बजे सदन चालू  हुआ। फिर मैं 1.30 बजे कैंटिन में सांसद अयोध्या रामी रेड्डी के साथ बैठा और फिर संसद से चला गया।  

कांग्रेस सांसद की सीट पर मिला नोट 

दरअसल, शुक्रवार को सभापति जगदीप धनखड़ ने जानकारी दी,'कल (गुरुवार) सदन की कार्यवाही स्थगित होने के बाद सुरक्षा अधिकारियों ने हमें जानकारी दी कि सीट नंबर 222 से कैश मिला है. यह सीट तेलंगाना से सांसद अभिषेक मनु सिंघवी को अलॉट की गई है. इस मामले में नियमों के मुताबिक जांच होनी चाहिए और यह हो भी रही है।    

खड़गे हुए नाराज   

राज्यसभा में सभापति जगदीप धनखड़ ने जैसे ही नोट मिलने की बात कही, विपक्षी सांसदों ने हंगामा शुरू कर दिया. कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि जब तक मामले की जांच चल रही है और सबकुछ स्पष्ट नहीं हो जाता। तब तक आपको अभिषेक मनु सिंघवी का नाम नहीं लेना था। खड़गे के बयान पर सत्ता पक्ष के सांसदों ने हंगामा किया। इस पर खड़गे ने कहा कि चिल्लर करके देश को बदनाम किया जा रहा है। खड़गे ने कहा कि किसी के बारे में कैसे कह सकते हैं? खड़गे के आरोपों पर सभापति ने कहा कि ये सीट किसे अलॉट की गई है।                                        

Leave a comment