
नई दिल्ली :कोरोना वायरस महामारी के चलते देश में लॉकडाउन का माहौल है. और अब कोरोना को लेकर बॉलीवुड सेलेब्स ने एक डिजिटल इंडोर कॉन्सर्ट में हिस्सा लिया है. I for India नाम का ये कॉन्सर्ट गिव इंडिया द्वारा शुरु किया था. इस कॉन्सर्ट को देश के सबसे बड़े फंड जुटाने वाले कॉन्सर्ट्स में भी शुमार किया जा रहा है. I for India कॉन्सर्ट में आमिर खान, ऋतिक रोशन, प्रियंका चोपड़ा, अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ जैसे कई सितारों ने हिस्सा लिया. वहीं लोगों को भी इसके लिए जागरुक किया. अब इस कॉन्सर्ट पर एक्ट्रेस विद्या बालन ने एक महत्वपूर्ण बात कही है.
विद्या बालन ने कहा कि,कोरोना वायरस के चलते लोगों को घर पर समय बिताना पड़ रहा है. जिस कारण घर से बाहर ना निकलने की स्थिति में कई लोग Frustration और Stress का शिकार हो रहे हैं. जिसकी वजह से हमारे देश में घरेलू हिंसा में बढ़ोतरी देखने को मिल रही है. विद्या ने कहा कि लॉकडाउन में ये भी सुनिश्चित करने की जरुरत है,कि घरेलू हिंसा पर भी लगाम लगाई जा सके और देश की महिलाओं को सुरक्षित माहौल प्रदान किया जाना चाहिए.
आपको बता दें की कोरोना वायरस के कारण देश में चल रहे लॉकडाउन में बॉलीवुड सितारे भी लोगों की मदद कर रहे हैं. सलमान खान से लेकर अक्षय कुमार तक सभी ने अपने फैंस से भी दान करने की अपील की है, अब देखना होगा की 17 मई तक बढ़ाया गया ये लॉकडाउन खुलेगा या अभी लोगों को इसके लिए थोड़ा और इंतजार करना होगा.
Leave a comment