Search KhabarFast

Press ESC to close

'मैं किसी संस्था को बदनाम करने....' एनसीईआरटी बुक में ज्यूडिशियरी पर लिखे चैप्टर पर क्या बोले CJI

'मैं किसी संस्था को बदनाम करने....' एनसीईआरटी बुक में ज्यूडिशियरी पर लिखे चैप्टर पर क्या बोले CJI

Supreme Court:सुप्रीम कोर्ट ने 24 फरवरी को 8वीं क्लास की किताब में ज्यूडिशियरी में करप्शन के बारे में लिखे कंटेट पर संज्ञान लिया और इसे गंभीर चिंता का विषय बताया। उच्चतम न्यायालय में कपिल सिब्बल और अभिषेक मनु सिंघवी ने इस मुद्दे पर अपनी दलीलें रखी। उन्होंने कहा कि यह चिंता का विषय है कि छोटे बच्चों की पढ़ाई में अदालत में भ्रष्टाचार के बारे में बताया जा रहा है।

वहीं, इस पर सीजेआई सूर्यकांत ने कहा कि उन्हें इस मामले की पूरी जानकारी है कई न्यायाधीश भी इस किताब के इस हिस्से से परेशान है। उन्होंने इस मुद्दे पर संज्ञान लेते हुए आदेश दिया है। सीजेआई ने कहा कि किसी भी संस्था को बदनाम करने की इजाजत नहीं देंगे।

सीजेआई सूर्यकांत ने क्या कहा

सीजेआई ने तल्ख लहजे में कहा कि वह किसी को न्यायपालिका की छवि खराब नहीं करने देंगे, कोई कितना भी बड़ा व्यक्ति क्यों ना हो, कानून अपना काम करता रहेगा। इस मामले में कार्रवाई की जाएगी। सीजेआई सूर्यकांत ने आगे कहा कि इंस्टीट्यूशनल हेड के तौर पर मैंने अपना कर्तव्य निभाया है और मामले का संज्ञान लिया है। यह एक सोचा-समझ कदम हो सकता है। वहीं, जस्टिस बागची ने कहा कि यह किताब संविधान के बेसिच सट्रक्चर के खिलाफ लगती है।

सीजेआई देखेंगे को मामले को

सीजेआई ने सुनवाई करते हुए कहा कि कुछ दिन इंतजार करें, बार और बेंच सभी इस मामले से परेशान है, मैं इस मामले को खुद देखूंगा। जस्टिस सूर्यकांत ने कहा कि कक्षा 8 की नई सोशल साइंस की किताब के अनुसार करप्शन, केसों का बहुत ज्यादा बैकलॉग औऱ जजों की सही संख्या की कमी ज्यूडिशिएल सिस्टम के सामने आने वाली है। आपको बता दें कि नई किताब में न्यायपालिक में भ्रष्टाचार का जिक्र करते हुए कहा गया है कि जज एक कोड ऑफ कंडक्ट के तहत काम करते हैं। जो न सिर्फ कोर्ट में उनके व्यवहार को कंट्रोल करता है बल्कि अदालत के बाहर भी उनके आचरण को नियंत्रित करता है। 

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Delhi News: पेड़ों से जुड़े अपराधों पर सख्ती, दिल्ली सरकार ने धारा 33 के तहत जारी की व्यापक एसओपी

Delhi News: दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के नेतृत्व में दिल्ली सरकार ने पर्यावरण संरक्षण को और अधिक सुदृढ़ करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया है। सरकार ने पेड़ों से जुड़े अपराधों से निपटने के लिए व्यापक मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) अधिसूचित कर दी है। मुख्यमंत्री ने इस पहल को दिल्ली की हरियाली की रक्षा और पेड़ संरक्षण कानूनों के सख्त प्रवर्तन की दिशा में ऐतिहासिक निर्णय बताया है।

'भारत भूलता नहीं...' पहलगाम हमले की बरसी से पहले सेना का सख्त रुख, PAK को दिया कड़ा संदेश

Pahalgam Attack Anniversary: जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में 22 अप्रैल 2025 को हुए आतंकी हमले की पहली बरसी से ठीक एक दिन पहले भारतीय सेना ने पाकिस्तान को साफ संदेश दिया है कि भारत न तो भूलता है और न ही माफ करता है। सेना ने आधिकारिक सोशल मीडिया पर पोस्ट कर कहा 'जब मानवता की सीमाओं को पार किया जाता है, तो जवाब निर्णायक होता है।

Aaj Ka Mausam: पारा 45 डिग्री के पार! लू के थपेड़ों से झुलसेंगे दिल्ली-हरियाणा समेत कई राज्य, अगले 5 दिनों तक बरसेगी आग

IMD Heatwave Alert: भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने देश के उत्तर-पश्चिम, मध्य और पूर्वी हिस्सों में तेज गर्मी का अलर्ट जारी किया है। अगले 4 से 5 दिनों तक कई राज्यों में लू की स्थिति बनी रहने की संभावना है, जहां तापमान 42 से 45 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast
ताज़ा खबरों के लिए नोटिफिकेशन चालू करें