Search KhabarFast

Press ESC to close

Haryana News: गुरुग्राम में जल्लाद निकला पति! जहर वाला इंजेक्शन देकर पत्नी को उतारा मौत के घाट?

Haryana News: गुरुग्राम में जल्लाद निकला पति! जहर वाला इंजेक्शन देकर पत्नी को उतारा मौत के घाट?

Haryana News: हरियाणा से एक बार फिर दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक शख्स पर अपनी पत्नी को जहर वाला इंजेक्शन देकर हत्या करने का आरोप लगा है। अब इस मामले में पुलिस ने चौंकाने वाला खुलासा किया है।

मृतका काजल की मौत पर परिजनों ने उसके पति अरुण पर गंभीर आरोप लगाए हैं। परिजन का कहना है कि अरुण ने काजल की इंजेक्शन देकर हत्या की है। वहीं, घटना के बाद आरोपी फरार है और पुलिस उसकी तलाश में जुट गई है।

मायके में रहती थी काजल

बता दें कि ये मामला गुरुग्राम के गढ़ी हरसरू क्षेत्र का है। जहां काजल अपने मायके में रह रही थी। परिजनों के मुताबिक, अरुण की नौकरी कुछ दिन पहले चली गई थी और वह स्मैक का सेवन करने लगा था। नशा करने के लिए वह काजल से पैसे मांगता था और मना करने पर उसके साथ मारपीट करता था। होली के दिन भी दोनों के बीच विवाद हुआ था। जिसके बाद काजल मायके आ गई थी। बाद में अरुण भी वहां आकर रहने लगा।

परिवार का क्या है आरोप

काजल के परिवार का आरोप है कि अरुण ने 18 मार्च की सुबह काजल को किसी बहाने नीचे बुलाया। लगभग 10 मिनट के बाद काजल की तबीयत बिगड़ने लगी और उसकी नाक से खून बहने लगा। परिजानों ने दावा किया है कि अरुण ने काजल को कोई  इंजेक्शन लगाया, जिसके कारण उसकी मौत हो गई। घर के बाथरूम में इस्तेमाल की गई सिरिंज भी बरामद हुई है। जिसके बाद हत्या का संदेह बढ़ गया है।

हालांकि, घटना के बाद काजल को हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत करार दिया। बताया जा रहा है कि उस समय तक अरुण साथ था लेकिन, जैसे ही काजल की मौत की जानकारी मिली, वह मौके से फरार हो गया। इसके बाद परिजनों ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

अमरावती सेक्स स्कैंडल से मचा हड़कंप, 4 आरोपी गिरफ्तार; SIT कर रही जांच

महाराष्ट्र के अमरावती जिले के परतवाड़ा क्षेत्र में सामने आए सेक्स स्कैंडल ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है। इस मामले में पुलिस ने तेजी दिखाते हुए अब तक 4 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि 2 अन्य की गिरफ्तारी की प्रक्रिया जारी है।

Delhi Crime News: पैसों के लिए पड़ोसी ने खेला खून का खेल, पिता-पुत्र को उतारा मौत के घाट

Delhi Crime News: राजधानी दिल्ली से एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है, जहां दक्षिण दिल्ली के पॉश इलाके चितरंजन पार्क (CR Park) इलाके में पैसों के विवाद ने खौफनाक मोड़ ले लिया। एक पड़ोसी ने मामूली आर्थिक झगड़े को लेकर ऐसा खूनी खेल खेला कि पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। जानकारी के मुताबिक, आरोपी पड़ोसी का पीड़ित परिवार से लंबे समय से पैसों को लेकर विवाद चल रहा था। इसी रंजिश में आरोपी ने देर रात घर में घुसकर बाप-बेटे पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। हमले में दोनों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।

UP News: नहीं देखा होगा ऐसा कलयुगी पिता...सोते समय जुड़वां बेटियों का रेत डाला गला, खौफनाक घटना से पुलिस भी सन्न

Kanpur Double Murder Case: उत्तर प्रदेश के कानपुर में रविवार तड़के एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जिसने पूरे इलाके को सन्न कर दिया। नौबस्ता थाना क्षेत्र के किदवई नगर स्थित त्रिमूर्ति अपार्टमेंट फेज-2 में एक दवा कारोबारी पिता ने अपनी 11 वर्षीय जुड़वां बेटियों का गला रेतकर निर्मम हत्या कर दी।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast
ताज़ा खबरों के लिए नोटिफिकेशन चालू करें