Search KhabarFast

Press ESC to close

इस खिलाड़ी को कहा जाता था गेंदबाजी यूनिट का बॉस! अब पूर्व दिग्गज ने की टीम से बाहर करने की मांग

इस खिलाड़ी को कहा जाता था गेंदबाजी यूनिट का बॉस! अब पूर्व दिग्गज ने की टीम से बाहर करने की मांग

PAK Pacer Faces Criticism: पाकिस्तान की क्रिकेट टीम इस वक्त बुरे दौर से गुजर रही है। टी20 विश्व कप में ग्रुप स्टेज से बाहर होने के बाद बांग्लादेश के खिलाफ वनडे सीरीज भी हाथ से निकल गई। जिसके बाद पाकिस्तान क्रिकेट में भूचाल मचा हुआ है। पूर्व क्रिकेटरों के निशाने पर कई खिलाड़ी आ गए है।

पाकिस्तान के पूर्व कप्तान रशीद लतीफ के निशाने पर शाहीन अफरीदी आ गए हैं। रशीद लतीफ ने कहा कि वह टीम में रहने लायक नहीं है, जो उन्हें वापस कप्तान बनाए जाए की मांग कर रहे हैं, उसका कोई औचित्य नहीं है।

आउट ऑफ फॉर्म चल रहे शाहीन अफरीदी

बता दें कि पिछले कुछ समय से शाहीन शाह अफरीदी का प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा है। हाल ही में समाप्त हुए टी20 विश्व कप में वह कुछ खास नहीं कर पाए हैं। वह पावरप्ले में भी प्रभावी नहीं दिख रहे हैं। हालांकि बांग्लादेश के खिलाफ उन्होंने तीसरे वनडे में बल्लेबाजी के दौरान 37 रन बनाए लेकिन, अपनी टीम को जीत नहीं दिला सके। बांग्लादेश के खिलाफ उन्होंने 3 वनडे में 4 विकेट ले पाए। इसके अलावा टी 20विश्व कप में शाहीन अफरीदी ने 8 विकेट चटकाए।

सर्जरी के बाद संघर्ष जारी 

क्रिकेट पंडितों का कहना है कि 2022 में हुई सर्जरी के बाद से शाहीन का प्रभाव कम हुआ है। वह वैसे गेंदबाजी नहीं कर पा रहे हैं, जैसे पहले करते थे। शाहीन अफरीदी अब तीनों फॉर्मेट में रन लुटा रहे हैं और गेंदबाजी में धार नजर नहीं आ रही है। अब सबकी नजरें 26 मार्च से शुरू होने वाली पाकिस्तान सुपर लीग पर है, जहां शाहीन लाहौर कलंदर्स की कप्तानी करेंगे। पीएसएल में उनके पास प्रदर्शन में सुधार करने का अच्छा मौका है। क्योंकि, यहीं से उनकी पाकिस्तानी टीम में बने रहने की राह तय होगी।     

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

IPL 2026: अब दूसरी टीमों के भरोसे मुंबई! प्लेऑफ में पहुंचने की उम्मीद बरकरार; करना होगा ये काम

IPL 2026: आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस की दुर्गति बुरी हुई है। रोहित की कप्तानी में कभी मुंबई पांच बार चैंपियन बनी लेकिन हार्दिक युग में मुंबई का विजय रथ छूट गया है। आईपीएल 2026 में मुबंई टेबल प्वाइंट्स के आखिरी पायदान पर है।

IPL 2026: टी20 क्रिकेट में वरुण चक्रवर्ती ने रचा इतिहास, सूर्यवंशी को आउट करते ही हासिल किया बड़ा किर्तिमान

IPL 2026: कोलकाता के ईडन गार्डन्स में आईपीएल के 28वें मुकाबले में जब गेंद वरुण चक्रवर्ती ने थामी, तो उन्होंने खास रिकॉर्ड को भी अपने नाम कर लिया। मिस्ट्री स्पिनर ने अपने पहली ही ओवर में धमाका करते हुए युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी को मैदान से बाहर भेज दिया।

श्रेयस अय्यर को चुभ गई कौन सी बात? खुद को साबित करने के लिए लगाई दी जान

IPL 2026: क्रिकेट की दुनिया में अपनी अलग पहचान बना चुके श्रेयस अय्यर ने अपनी वापसी की कहानी सुनाई है। श्रेयस अय्यर ने कहा कि हर कोई कह रहा था कि मेरा करियर खत्म हो गया। मैं पहले जैसा नहीं रह पाऊंगा लेकिन, मेरा मकसद एक ही था। श्रेयस अय्यर ने आगे कहा कि मुझे सबको गलत साबित करना था।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast
ताज़ा खबरों के लिए नोटिफिकेशन चालू करें