Search KhabarFast

Press ESC to close

केंद्रीय मंत्री जयंत चौधरी को मिली जान से मारने की धमकी, पुलिस कर रही मामले की जांच

केंद्रीय मंत्री जयंत चौधरी को मिली जान से मारने की धमकी, पुलिस कर रही मामले की जांच

Jayant Chaudhary Death Threat: केंद्रीय मंत्री जयंत चौधरी को शुक्रवार को जान से मारने की धमकी मिलने का मामला सामने आया है। यह धमकी एक अज्ञात नंबर से फोन कॉल के जरिए दी गई। इस घटना के बाद मंत्री की ओर से तुरंत पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई है, जिसके बाद जांच शुरू कर दी गई है। जानकारी के मुताबिक, यह धमकी सीधे मंत्री को नहीं बल्कि उनके निजी सहायक विश्वेंद्र शाह को फोन और व्हाट्सएप के जरिए दी गई। कॉल करने वाले ने खुद को “इस्माइल” बताया, जो पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद का रहने वाला बताया जा रहा है।

आरोपी के पास थी  मंत्री की जानकारी

चिंताजनक बात यह है कि आरोपी के पास मंत्री के आधिकारिक दौरे की जानकारी भी मौजूद थी। इससे सुरक्षा एजेंसियों की चिंता बढ़ गई है। फिलहाल यह जांच का विषय है कि आरोपी को यह संवेदनशील जानकारी कैसे मिली। इस मामले में दिल्ली पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी है। साथ ही पश्चिम बंगाल पुलिस भी इस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है। पुलिस कॉल करने वाले की पहचान और लोकेशन का पता लगाने की कोशिश कर रही है।

सुरक्षा का रखा जा रहा ध्यान

बताया जा रहा है कि सुरक्षा एजेंसियां इस मामले को गंभीरता से ले रही हैं और मंत्री की सुरक्षा व्यवस्था की भी समीक्षा की जा रही है। फिलहाल आरोपी की गिरफ्तारी के लिए कई टीमें काम कर रही हैं। बता दें कि जयंत चौधरी केंद्र सरकार में राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) हैं और साथ ही राष्ट्रीय लोक दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी हैं। उनकी पार्टी का पश्चिमी उत्तर प्रदेश में मजबूत जनाधार माना जाता है।

सुरक्षा को लेकर उठ रहे सवाल

इस घटना के बाद राजनीतिक हलकों में भी चिंता का माहौल है। सुरक्षा को लेकर कई सवाल उठ रहे हैं, खासकर तब जब किसी मंत्री के कार्यक्रम की जानकारी बाहर लीक होने की बात सामने आ रही है। फिलहाल पुलिस और जांच एजेंसियां पूरे मामले की गहराई से जांच कर रही हैं। उम्मीद की जा रही है कि जल्द ही आरोपी को पकड़ लिया जाएगा और इस मामले का खुलासा हो जाएगा।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

अमरावती सेक्स स्कैंडल से मचा हड़कंप, 4 आरोपी गिरफ्तार; SIT कर रही जांच

महाराष्ट्र के अमरावती जिले के परतवाड़ा क्षेत्र में सामने आए सेक्स स्कैंडल ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है। इस मामले में पुलिस ने तेजी दिखाते हुए अब तक 4 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि 2 अन्य की गिरफ्तारी की प्रक्रिया जारी है।

Delhi Crime News: पैसों के लिए पड़ोसी ने खेला खून का खेल, पिता-पुत्र को उतारा मौत के घाट

Delhi Crime News: राजधानी दिल्ली से एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है, जहां दक्षिण दिल्ली के पॉश इलाके चितरंजन पार्क (CR Park) इलाके में पैसों के विवाद ने खौफनाक मोड़ ले लिया। एक पड़ोसी ने मामूली आर्थिक झगड़े को लेकर ऐसा खूनी खेल खेला कि पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। जानकारी के मुताबिक, आरोपी पड़ोसी का पीड़ित परिवार से लंबे समय से पैसों को लेकर विवाद चल रहा था। इसी रंजिश में आरोपी ने देर रात घर में घुसकर बाप-बेटे पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। हमले में दोनों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।

Haryana News: गुरुग्राम में बड़ी ठगी का पर्दाफाश, दबोचे गए 4 आरोपी, बॉलीवुड सितारों को भी बनाया शिकार

Haryana Crime News: हरियाणा के गुरुग्राम में ठगी के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। गुरुग्राम पुलिस ने सस्ते दाम में सोने के सिक्के बेचने का लालच देकर रुपए और सोना ठगने वाले अन्तरराजीय गिरोह का भंडाफोड़ किया। साथ ही पुलिस ने इस गिरोह के 04 आरोपी गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि यह गिरोह बॉलीवुड सितारों से भी ठघी कर चुका है। साथ ही इस गिरोह का मुख्य ठग लव यू” नाम की गुजराती फिल्म भी बना चुका है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast
ताज़ा खबरों के लिए नोटिफिकेशन चालू करें