
हावड़ा: पश्चिम बंगाल के हावड़ा में राखी पूर्णिमा पूजा को लेकर एख हैरतअंगेज मामला सामने आया है। यह घटना एमसी घोष लेन थाना इलाके की है,जिसमें एक ही घर के चार सदस्यों की हत्या कर दी गई है। वहीं इस हत्याकांड को बुधवार की रात में अंजाम दिया गया था। इसके बाद पुलिस ने 24 घंटों के अंदर ही आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया गया है।
बता दें कि,बुधवार की रात को करीब 10: 30 बजे घर में राखी पूर्णिमा मनाने को लेकर कहासुनी हो गई। हालांकि यह विवाद तब ज्यादा बड़ गया जब,घर की बहू पल्लबी घोष ने देखा कि ग्राउंड-फ्लोर पर टॉयलेट में एक नल खुला है और पानी लगातार बह रहा होता है।जिसके बाद पल्लबी ने अपने सास को कहा कि पानी बर्बाद करने से घर में किल्लत हो जाती है। इतनी ही नही बल्कि बातों ही बातों में विवाद इतना बड़ गया कि गुस्से मे पल्लबी ने कटारी उठाकर अपनी साल पर हमला किया,जिसकी उम्र 58 साल थी। इसके बाद उसने अपने जेठ देबाशीष और उनकी पत्नी रेखा को जान से मार दिया।
इतना कुछ होने के बाद पल्लबी ने अपने भतीजी पर भी कटारी से हमला किया और उसकी जान ले ली।इन चारों को इनके कंधे,सीने औऱ हाथों पर जबरदसत घाव दिए गए थे। वही इस घटना की सूचना मिलते ही पुलिस घटना स्थल पर पहुंची और शवों को अपने कब्जे में ले लिया। इसके अलावा पल्लबी से पूछताछ की गई,जिसमें उसने हत्या के आरोप को स्वीकार किया है।हालांकि आस-पास के लोगों का कहाना है कि परिवार में अक्सर झगड़ा और कहासुनी होती रहती थी।
Leave a comment