
TERI Roadmap On Yamuna River: दिल्ली में यमुना की सफाई बड़ा मुद्दा बन गया है। राष्ट्रीय राजधानी में अगर भाजपा की सरकार बनी है, तो उसकी सबसे बड़ी वजह यमुना की सफाई का वादा, जो भाजपा सरकार ने चुनाव प्रचार के दौरान किए थे। अब दिल्ली में भाजपा सरकार का गठन हो गया है। एलजी के आदेश पर यमुना की सफाई भी शुरू हो गई है। नदी किनारे बड़ी-बड़ी मशीनें लगाई है। दिल्ली सरकार ने वादा किया है कि तीन साल के अंदर यमुना को स्वच्छ कर देंगे।
अब सवाल है कि आखिरकार तीन साल में यमुना प्रदूषण मुक्त कैसे हो जाएगी। यमुना में बड़ी-बड़ी नालियों का लिंक हैं। जिसके कारण यमुना की सफाई इतनी ज्लदी कैसे हो जाएगी इस पर सवाल उठ रहे हैं। इसी बीच ऊर्जा एवं संसाधन संस्थान यानी TERI ने यमुना की सफाई करने के लिए एक्शन प्लान तैयार कर लिया है। इसका रोडमैप भी दिल्ली सरकार को सौंप दिया गया है।
क्या है TERI का दावा?
TERI का दावा है कि उनके 10 सूत्रीय एक्शन प्लान के तहत 3 साल के अंदर यमुना नदी की सफाई की जा सकती है। NMCG-TERI के एसोसिएट डायरेक्टर नुपुर बहादुर ने कहा कि एक बार मृत घोषित होने के बाद दिल्ली में यमुना को अगले 3 सालों के अंदर उसके प्राकृतिक स्वरूप में पुनर्जिवित किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि यह मुश्किल काम है लेकिन, असंभव नहीं है। इस काम को पूरा करने के लिए एक मजबूत राजनीतिक इच्छाशक्ति, स्पष्ट दृष्टि, मिशन, रणनीति और एक मजबूत संस्थागत तंत्र की जरूरत है।
क्या है TERI का दस सूत्रीय प्लान
-1994 की जल साझाकरण संधि का फिर से समीक्षा करना।
-यमुना की निगरानी बढ़ाने की जरूरत है।
-यमुना से गाद निकलाने का काम तेज करना होगा।
-पानी साफ करने वाली सीवेज की क्षमता को बढ़ाना होगा।
-नदी में कम से कम पर्यावरणीय प्रवाह करना होगा।
-अमोनिया और फॉस्फेट जैसी जहरीले तत्व को नदीं में आने से रोकना।
-यमुना और हिंडन नदी के किनारे पर रेत खनन को रोकना।
-नालों की सफाई तथा एसटीपी और सामान्य अपशिष्ट उपचार संयंत्रों की क्षमता बढ़ाने की बात।
-एमजीडी से कम क्षमता वाले सूक्ष्म एसटीपी के उपयोग की भी वकालत की गई है।
Leave a comment