भारत की बढ़ती जनसंख्या कैसे होगा काबू? सरकार ने बनाया 2060 वाला प्लान

भारत की बढ़ती जनसंख्या कैसे होगा काबू? सरकार ने बनाया 2060 वाला प्लान

Population Control In India: देश में बढती जनसंख्या को काबू में करने के लिए सरकार एक लंबी योजना पर काम कर रही है। सरकार 2060 तक स्थिर जनसंख्या के लक्ष्य को हासिल करना चाहती है। सूत्रों के मुताबिक, सरकार का फोक्स स्वस्थ बच्चा और स्वस्थ मां है। देश में अगले साल जनगणना होगी, जो 2026 तक चलेगी। पिछली बार जनगणना 2011 में हुई थी।        

सरकारी सूत्रों ने बताया कि देश की जनसंख्या का ग्राफ जिस तरह से आगे बढ़ रहा है, उसे लेकर सरकार काफी आशावादी है। कुल प्रजनन दर का डेटा दिखाता है कि हम 2060 तक 1 का प्रतिस्थापन अनुपात और एक स्थिर जनसंख्या करने जा रहे हैं। सरकार का ध्यान अगले चौथे दशक में जनसंख्या को स्थिर करने पर है। सरकार का ध्यान प्रति परिवार दो बच्चे, स्वस्थ मां और उचित जागरूकता वाले स्वस्थ परिवार पर है।                       

जनगणना के बाद शुरू होगी कवायद

सूत्रों के मुताबिक, प्रतिस्थापन अनुपात को 1 पर बनाए रखना चाहती है। जो तभी संभव होगा जब कुल प्रजनन दर 2.1 हो। बता दें कि अगले साल देश में 14 साल बाद जनगणना होने जा रही है। अब तक हर दस साल में होने वाली जनगणना दशक के शुरुआत में होती आई थी। जैसे 1991, 2001 और 2011 में जनगणना हुई थी। इसी तरह जनगणना 2021 में होनी थी, लेकिन कोविड महामारी के कारण टालनी पड़ी. इसके बाद अब जनगणना का चक्र भी बदलने वाला है। अब 2025 के बाद 2035 और फिर 2045, 2055 में जनगणना होगी।

मोहन भागवत ने दो से ज्यादा बच्चों पर जोर   

भागवत ने कहा कि आधुनिक जनसंख्या विज्ञान कहता है कि जब किसी समाज की जनसंख्या वृद्धि दर 2.1 से नीचे चली जाती है, तो वह समाज दुनिया से खत्म हो जाता है। वह समाज तब भी नष्ट हो जाता है जब कोई दुविधा नहीं होता है। इस तरह से कई भाषाएं और समाज खत्म हो गए हैं। उन्होंने कहा कि जनसंख्या 2.1 से नीचे नहीं जानी चाहिए। मोहन भागवत उन्होंने यह भी कहा कि 2.1 की जनसंख्या वृद्धि दर बनाए रखने के लिए समाज को दो से अधिक बच्चों पैदा करना चाहिए। इस तरह उन्होंने तीन बच्चो की जरूरत पर जोर दिया।                        

Leave a comment