
नई दिल्ली: सर्दियों के समय में सेहत का ख्याल रखना बेहद जरूरी होता है। वही स्वस्थ सेहत के लिए लोग इस समय कई तरह की सब्जियों और फलों का सेवन किया करते हैं। जहां कुछ लोग ज्यादातर जूस का सेवन करना पसंद करते हैं। तो वहीं दूसरी तरफ खुद को फिट करने के लिए कुछ लोग स्ट्रिक्ट डाइट फॉलो करते हैं। लेकिन आज हम आपको एक ऐसी जूस के बारे में बताने वाले हैं जिसके सेवन से शरीर को कई फायदे मिलते हैं।
बेल में पाए जाने वाले पोषक तत्व
बेल के फल में विटामिन और पोषक तत्वों की भरमार होती है। बेल (Bael) में मौजूद टैनिन और पेक्टिन मुख्य रुप से डायरिया और पेचिश के इलाज में अहम भूमिका निभाते हैं। इसके अलावा बेल के फल में विटामिन सी, कैल्शियम, फाइबर, प्रोटीन और आयरन भी अधिक मात्रा में मिलते हैं। बेल के नियमित सेवन से शरीर के लिए आवश्यक पोषक तत्वों की आपूर्ति होती है साथ ही शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता भी बढ़ती है।
बेल के औषधीय गुण
बेल (Bael fruit) पेट से जुड़ी समस्याओं को ठीक करने में बहुत ही कारगर है। इसके सेवन से पाचन तंत्र ठीक रहता है जिससे अपच और कब्ज़ जैसी समस्याओं से राहत मिलती है। आयुर्वेद में बेल के गुणों (Bael benefits in hindi) का प्रमुखता से उल्लेख मिलता है और ऐसा बताया गया है कि यह कब्ज़ के अलावा डायबिटीज, डायरिया, पेचिश, कान दर्द, स्कर्वी आदि रोगों में भी लाभकारी है। बेल के गूदे के साथ साथ बेल के बीज भी बहुत गुणकारी होते हैं।
Leave a comment