Search KhabarFast

Press ESC to close

बारिश में घर या बेसमेंट में भर गया पानी? ये ऑटोमैटिक पंप मिनटों में करेगा बाहर

बारिश में घर या बेसमेंट में भर गया पानी? ये ऑटोमैटिक पंप मिनटों में करेगा बाहर

Submersible Dewatering Pump: दिल्ली-एनसीआर समेत देश के कई हिस्सों में लगातार हो रही बारिश से लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कई जगह घरों, पार्किंग, बेसमेंट और दुकानों में पानी भर गया है। ऐसे में पानी निकालना सबसे बड़ी चुनौती बन जाता है। इस समस्या से राहत दिलाने के लिए बाजार में ऑटोमैटिक समर्सिबल सीवेज पंप उपलब्ध हैं, जो बिना ज्यादा मेहनत के जमा पानी को बाहर निकाल सकते हैं।

कैसे खरिदें पंप?

यह पंप ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों बाजारों में आसानी से मिल जाते हैं। अमेजन, फ्लिपकार्ट और अन्य ई-कॉमर्स वेबसाइटों के अलावा स्थानीय इलेक्ट्रिक और हार्डवेयर दुकानों पर भी ये पंप खरीदे जा सकते हैं। इनकी शुरुआती कीमत करीब 4 हजार रुपये से शुरू होती है। अलग-अलग क्षमता और फीचर्स के अनुसार इनकी कीमत बढ़ सकती है।

क्या है पंप की खासियत? 

इस पंप की सबसे बड़ी खासियत इसका फ्लोटिंग स्विच है। जैसे ही पंप पानी के संपर्क में आता है, यह अपने आप चालू हो जाता है। जब पानी का स्तर कम होकर खत्म होने लगता है, तो फ्लोटिंग स्विच नीचे आ जाता है और पंप अपने आप बंद हो जाता है। इससे मोटर को बार-बार चालू या बंद करने की जरूरत नहीं पड़ती और बिजली की भी बचत होती है।

सिंगल फेज बिजली पर चलता है पंप

समर्सिबल सीवेज पंप सिंगल फेज बिजली पर चलता है और घरों के लिए काफी उपयोगी माना जाता है। इसका इस्तेमाल घर, पार्किंग, बेसमेंट, गोदाम और दुकानों में भरे पानी को निकालने के लिए किया जा सकता है। बारिश के दौरान जलभराव होने पर यह कुछ ही समय में पानी बाहर निकालने में मदद करता है। इस पंप की एक और खास बात यह है कि यह सिर्फ साफ पानी ही नहीं, बल्कि पानी में मौजूद मिट्टी, कीचड़ और छोटे-छोटे पत्थरों को भी बाहर निकाल सकता है। इसलिए जलभराव वाले इलाकों में यह काफी उपयोगी साबित होता है।

क्या कहते हैं विशेषज्ञ?

विशेषज्ञों का कहना है कि जिन इलाकों में हर साल बारिश के दौरान पानी भरने की समस्या रहती है, वहां ऐसे ऑटोमैटिक पंप रखना फायदेमंद हो सकता है। हालांकि, खरीदने से पहले पंप की क्षमता, मोटर की पावर और वारंटी जैसी बातों की जांच जरूर करनी चाहिए। सही क्षमता वाला पंप चुनने से बारिश के समय जलभराव की समस्या से जल्दी राहत मिल सकती है। 

Also read: WhatsApp का नया फीचर...अब बिना चैट खोले पता चलेगा कौन है ऑनलाइन, प्रोफाइल फोटो पर दिखेगा ग्रीन डॉट

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

GM Modular ने लॉन्च किया ये खास पावर बैंक, एक साथ चार्ज होंगे कई डिवाइस

आज के समय में स्मार्टफोन, ईयरबड्स और स्मार्टवॉच हमारी रोजमर्रा की जरूरत बन चुके हैं। ऐसे में अलग-अलग डिवाइस को चार्ज करने के लिए कई केबल और चार्जिंग एक्सेसरीज साथ रखना परेशानी भरा हो सकता है।

Mahindra Scorpio Lifestyler: भारत के बाद इन देशों में धूम मचाएगा महिंद्रा का नया पिकअप

महिंद्रा एंड महिंद्रा अपने नए पिकअप वाहन के जरिए विदेशों में कारोबार बढ़ाने की तैयारी कर रही है। कंपनी के ऑटो और फार्म सेक्टर के ईडी एवं सीईओ राजेश जेजुरिकर के मुताबिक, नया Mahindra Scorpio Lifestyler भारत के साथ-साथ कई ग्लोबल मार्केट में भी उतारा जाएगा।

चीन का ये खास ऐप दे सकता है YouTube को टक्कर, ग्लोबल यूजर्स के लिए हुआ लॉन्च

चीन की मशहूर वीडियो शेयरिंग वेबसाइट BiliBili अब इंटरनेशनल मार्केट में कदम बढ़ा रही है। इसे चीन का YouTube भी कहा जाता है। कंपनी ने 19 अगस्त को पुष्टि की कि वह अपनी सर्विस को दुनियाभर के यूजर्स तक पहुंचाने की तैयारी कर रही है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast