कन्नौज में भीषण सड़क हादसा, बस और टैंकर की टक्कर में 8 लोगों की मौत; 40 घायल

कन्नौज में भीषण सड़क हादसा, बस और टैंकर की टक्कर में 8 लोगों की मौत; 40 घायल

Accident In Kannauj: कन्नौज जिले के सकरावा थाना क्षेत्र में भीषणा सड़क हादसा हुआ है। यहां शुक्रवार यानी 6दिसंबर की दोपहर लखनऊ से दिल्ली जा रही सवारियों से भरी स्लीपर बस से टैंकर की टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी दोनों वाहन डिवाइडर से टकराकर पलट गए। इस हादसे में 8 लोगों की मौत हो गई है। वहीं, 40 लोग घायल हो गए हैं।   

इसमें करीब तीन लोगों की मौत हो गई हैष रास्ते से गुजर रहे जलशक्तिमंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने फाफीला रोक कर हादसे की जानकारी ली। घायलों को मेडिकल कालेज तिर्वा और सैफई रेफर किया गया है।                          

गुरुवार को भी हुआ था हादसा                  

गुरुवार को बारात में शामिल होने जा रहे दूल्हे के दोस्तों की कार रफ्तार अधिक होने से अनियत्रिंत होकर झांसी-मिर्जापुर राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित ग्राम सुगिरा डिवाइडर से टकार गई। कार बुरी तरह से क्षगिग्रस्त हो गई। कार में सवार सात लोगों में दो चचरे भाइयों सहित तीन की मौत हो गई। जबकि दो अन्य घायल हो गए। घायलों को पहले जिला अस्पताल पहुंचाया गया। वहां से उन्हें झांसी मेडिकल कालेज रेफर किया गया।  

120 किमी प्रति घंटे कार की रफ्तार                                  

वहीं, कार की हालत देखकर पुलिस ने अंदाजा लगाया था कि कार की गति करीब 120 किमी प्रति घंटे रही होगी। झांसी के मऊरानीपुर के मुहल्ला पावर हाउस निवासी पन्नालाल साहू के पुत्र राजेश साहू की बरात बुधवार को महोबा के कुलपहाड़ कस्बा जा रही थी। राजेश के दोस्त कार पर सवार थे। रात करीब 11 बजे ग्राम सुगिरा के पास तेज रफ्तार कार अचानक अनियंत्रित होकर सड़क पर बने डिवाइडर में टक्कर मार दी। जिससे सभी लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।                  

Leave a comment