Search KhabarFast

Press ESC to close

Horoscope Tomorrow 21 March 2026, Kal Ka Rashifal: करियर में तरक्की लेकिन खर्चों पर रखें नियंत्रण, जानिए क्या कहती है आपकी राशि

Horoscope Tomorrow 21 March 2026, Kal Ka Rashifal: करियर में तरक्की लेकिन खर्चों पर रखें नियंत्रण, जानिए क्या कहती है आपकी राशि

Horoscope Tomorrow 21 March 2026, Kal Ka Rashifal: राशिफल के अनुसार, कल का दिन यानि 21मार्च 2026, शनिवार का दिन महत्वपूर्ण है। इस दिन सभी ग्रहों की चाल को देखते हुए कुछ राशियों के जीवन में खुशियों का आगमन होगा। जबकि कुछ राशियों को सावधानी बरतनी होगी। जबकि, कई राशियों को करियर और धन में लाभ मिल सकता है। तो आइए जानते हैं आज का दिन किस राशि के लिए कैसा रहने वाला है और क्या कहते हैं आपके भाग्य के सितारे?

मेष राशि (Aries)

मेष राशि के जातकों का आज का दिन मिश्रित लेकिन कुल मिलाकर सकारात्मक रहने वाला है। खर्चों पर नियंत्रण रखें। इसी के साथ छोटे-मोटे धनलाभ के योग बन रहे हैं। कार्यक्षेत्र में छोटी-छोटी परेशानियां तो आएंगी पर कड़ी मेहनत से सफलता मिलेगी। नौकरी या व्यापार में नए अवसर आ सकते हैं। विदेश यात्रा का प्लान भी बन सकता है। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी, परिवार का माहौल सुखद रहेगा और रिश्तों में गर्मजोशी बनी रहेगी। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा

वृषभ राशि (Gemini)

वृषभ राशि के जातकों का आज का दिन सामान्य से बेहतर रहेगा। करियर में ईमानदारी और मेहनत का फल मिलेगा। नए प्रोजेक्ट के अवसर बनेंगे। कार्यभार बढ़ सकता है और छोटी यात्राएं हो सकती हैं। धार्मिक-सामाजिक कार्यों में रुचि बढ़ने से मन शांत रहेगा। आर्थिक रूप से आय स्थिर रहेगी और व्यापार में लाभ संभव है। परिवार का सहयोग मिलेगा प्रेम संबंधों में मधुरता बनी रहेगी और स्वास्थ्य संतुलित रहेगा। 

मिथुन राशि (Gemini)

मिथुन राशि के जातकों का आज का दिन सामान्य रहेगा। प्रमोशन या करियर में तरक्की के योग बन रहे हैं। व्यवसाय में बाधाएं आएंगी, लेकिन प्रयासों से सफलता मिलेगी। अचानक धनलाभ या संपत्ति में वृद्धि हो सकती है। नया प्रोजेक्ट शुरू करने का मौका मिलेगा। परिवार का माहौल अच्छा रहेगा। स्वास्थ्य को लेकर सतर्क रहें। पैसों का लेन-देन सावधानी से करें, वरना मन व्यथित रह सकता है।

 कर्क राशि (Cancer)

कर्क राशि के जातकों का आज का दिन शुभ फलदायी साबित होगा, जहां व्यावसायिक गतिविधियों में प्रगति, धनलाभ और नौकरी में तरक्की के योग हैं। बुध मार्गी से अटके काम पूरे होंगे, प्रॉपर्टी निवेश फायदेमंद रहेगा और परिवार के साथ आनंदपूर्ण समय बिताने का मौका मिलेगा। धार्मिक यात्रा या पिकनिक का आयोजन हो सकता है, लेकिन अनावश्यक खर्चों पर नियंत्रण रखें। गुस्से से बचें, स्वास्थ्य का ध्यान रखें तो दिन सुखद रहेगा।

सिंह राशि (Leo)

आज के दिन सिंह राशि के जातकों को नौकरी-व्यापार में लाभ होगा। अटके काम शुरू होने और परिवार से अच्छी खबरें मिलने के योग हैं। आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। लेकिन कार्यभार से थकान हो सकती है। पारिवारिक समस्याएं हल होंगी और नए अवसर खुलेंगे। स्वास्थ्य पर ध्यान दें और पुरानी बीमारियों में सुधार होगा। गुस्सा नियंत्रित रखें। धन खर्च पारिवारिक कार्यों में होगा। 

कन्या राशि (Virgo)

कन्या राशि के जातकों का आज का दिन अच्छा रहेगा। कारोबार में धनलाभ और सहयोगियों का साथ मिलेगा। बुध मार्गी से योजनाएं आगे बढ़ेंगी पर नई शुरुआत में सावधानी बरतें। पुराने मित्रों से मुलाकात लाभदायक होगी। यात्रा का प्लान बन सकता है। परिवार का माहौल सुखद रहेगा, स्वास्थ्य को लेकर खान-पान पर ध्यान दें तो कोई समस्या नहीं आएगी। बुध का प्रभाव आपकी निर्णय लेने की क्षमता बढ़ाएगा, इसलिए महत्वपूर्ण फैसले आज ही लें।

 तुला राशि (Libra)

तुला राशि के जातकों का आज का दिन शुभ रहेगा। व्यापार में लाभ के योग बन रहे हैं। पैतृक संपत्ति से फायदा और नौकरी में तरक्की के मजबूत योग हैं। बुध का प्रभाव नए कार्य शुरू करने में सफलता देगा। सामाजिक कार्यों से सम्मान बढ़ेगा और परिवार के साथ आनंदपूर्ण समय बिताएंगे। सेहत अच्छी रहेगी। बस अनावश्यक खर्च से बचें तो दिन यादगार रहेगा।

वृश्चिक राशि (Scorpio)

वृश्चिक राशि के जातकों का आज का दिन मिश्रित रहेगा। व्यवसाय में लाभ और सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा। अनावश्यक खर्च से आर्थिक स्थिति प्रभावित हो सकती है। परिवार में कलह की आशंका है, इसलिए क्रोध नियंत्रित रखें। बुध मार्गी बौद्धिक कार्यों में सक्रियता बढ़ाएगा, आध्यात्मिक रुझान से मन को शांति मिलेगी। स्वास्थ्य पर ध्यान दें तो सब ठीक रहेगा। क्रोध और वाणी पर संयम रखें, वरना विवाद हो सकता है।

धनु राशि (Sagittarius)

आज के दिनधनु राशि के जातकों को शनि पद परिवर्तन से राहत मिलेगी। व्यापार में बाधाएं दूर होंगी, मानसिक तनाव कम होगा और मां की सेहत सुधरेगी। आय में वृद्धि होगी। लेकिन नए कार्यों में जल्दबाजी न करें। परिवार में सुख की भावना रहेगी। बुध का प्रभाव फैसला लेने में मदद करेगा, स्वास्थ्य का ध्यान रखें और मनोरंजन पर खर्च नियंत्रित करें।

मकर राशि (Capricorn)

मकर राशि के जातकों का आज का दिन सामान्य रहेगा। कार्यक्षेत्र में चुनौतियां आएंगी पर परिवार का सहयोग और दांपत्य जीवन खुशहाल रहेगा। प्रॉपर्टी या शेयर में निवेश फायदेमंद हो सकता है। बुध मार्गी से स्थिति सुधरेगी और पुरानी बीमारियों से राहत मिलेगी। यात्रा टालें। खर्च पर नियंत्रण रखें। सेहत अच्छी रहेगी।

कुंभ राशि (Aquarius)

कुंभ राशि के जातकों का आज का दिन अच्छा रहेगा। क्योंकि बुध स्वयं की राशि में मार्गी हो रहे हैं। कारोबार में अचानक धनलाभ। नौकरी में तरक्की और नई योजनाओं पर सफलता मिलेगी। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। परिजनों का सहयोग मिलेगा और स्टूडेंट्स के लिए समय अनुकूल है। वाहन चलाते समय सावधानी बरतें। पैसों के लेन-देन में सतर्क रहें तो दिन शानदार रहेगा।

मीन राशि (Pisces)

मीन राशि के जातकों का आज का दिन मिश्रित फलदायी रहेगा। जहां बुध मार्गी से संचार और बौद्धिक कार्यों में सुधार होगा पर शनि के प्रभाव से थोड़ी चुनौतियां रह सकती हैं। करियर में मेहनत का फल मिलेगा। आर्थिक स्थिति स्थिर रहेगी और परिवार में सामंजस्य बनेगा। स्वास्थ्य पर ध्यान दें। अनावश्यक यात्राएं टालें और धैर्य रखें तो सकारात्मक परिणाम आएंगे।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Akshaya Tritiya 2026: अक्षय तृतीया पर अपनाएं ये 5 चमत्कारी उपाय, खुल जाएंगे धन-समृद्धि के द्वार

Akshaya Tritiya Remedies: हिंदू पंचांग के अनुसार इस साल अक्षय तृतीया 19 अप्रैल 2026, रविवार को मनाई जाएगी। वैशाख शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि सुबह 10:49 बजे शुरू होकर 20 अप्रैल सुबह 7:27 बजे तक रहेगी। इस दौरान पूजा मुहूर्त 10:49 AM से 12:20 PM तक (लगभग 1 घंटा 31 मिनट) रहेगा। इस दिन किए गए कोई भी शुभ कार्य, दान या उपाय अनंत फल देते हैं।

बढ़ती गर्मी के बीच कूलर की कूलिंग बढ़ाने के लिए अपनाएं देसी उपाय, AC भी हो जाएगा इसके आगे फेल!

उत्तर भारत के कई राज्यों में गर्मी का असर लगातार बढ़ता जा रहा है। ऐसे में जिन लोगों के पास एयर कंडीशनर नहीं है, वे गर्मी से बचने के लिए कूलर का इस्तेमाल कर रहे हैं।

Horoscope Today 18 April 2026, Kal Ka Rashifal: इन राशियों पर मेहरबान होगी किस्मत, जानिए अपना हाल

Horoscope Today 18 April 2026, Kal Ka Rashifal: राशिफल के अनुसार आज का दिन यानि 18 अप्रैल 2026, शनिवार का दिन महत्वपूर्ण रहने वाला है। ग्रहों की चाल के अनुसार आज का दिन मेष राशि वालों के लिए उतार-चढ़ाव रहेगा। वहीं मिथुन राशि वाले काफी खुश रहेंगे। इसके साथ ही जानते हैं आज का दिन किस राशि के लिए कैसा रहने वाला है और क्या कहते हैं आपके भाग्य के सितारे।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast
ताज़ा खबरों के लिए नोटिफिकेशन चालू करें