
Dhurandhar 2 Box Office Collection Day 1:बॉलीवुड में धमाका हो गया! रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर 2: द रिवेंज' ने रिलीज के पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर तूफान ला दिया। 19 मार्च 2026 को रिलीज हुई इस एक्शन थ्रिलर ने भारत में पेड प्रीव्यूज और डे-1 मिलाकर कुल ₹145.55 करोड़ का नेट कलेक्शन कर लिया। ट्रेड एनालिस्ट्स के ताजा आंकड़ों के मुताबिक, इसमें प्रीव्यूज के करीब ₹43 करोड़ और शनिवार को डे-1 के लगभग ₹102.55 करोड़ शामिल हैं। यह आंकड़ा न सिर्फ हिंदी सिनेमा का नया रिकॉर्ड है, बल्कि इस फिन्म ने 'बाहुबली 2' और 'RRR' जैसे पैन-इंडिया ब्लॉकबस्टर्स को भी पीछे छोड़ दिया।
धुरंधर 2 का कलेक्शन
Sacnilk और Koimoi के अनुसार, फिल्म ने पूरे देश में 21,000 से ज्यादा शोज पर औसतन 85-90% ऑक्यूपेंसी हासिल की। सुबह के शोज से ही थिएटर हाउसफुल होने लगे थे और मल्टीप्लेक्स से लेकर सिंगल स्क्रीन्स तक हर जगह लंबी लाइनें लगी रहीं। वहीं, 'बाहुबली 2' ने अपने पहले दिन पूरे भारत में लगभग ₹121-122 करोड़ का नेट कलेक्शन किया था, जबकि 'RRR' ने विश्व स्तर पर भले ही ₹223 करोड़ का वर्ल्डवाइड ओपनिंग किया हो, लेकिन 'धुरंधर 2' ने हिंदी मार्केट में अपनी जबरदस्त पकड़ के साथ इन दोनों को पछाड़ दिया। ट्रेड एक्सपर्ट्स कह रहे हैं कि रणवीर सिंह की दमदार एक्टिंग, आदित्य धर का हाई-ऑक्टेन डायरेक्शन और फिल्म की देशभक्ति वाली थीम ने दर्शकों को दीवाना बना दिया।
वहीं, अगर विश्व स्तर पर फिल्म की बात करें तो फिल्म ने 20 मार्च सुबह तक 200 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है। ओवरसीज मार्केट्स में खासकर अमेरिका, कनाडा और यूके में शानदार रिस्पॉन्स मिल रहा है। अगर वर्ड ऑफ माउथ इसी तरह मजबूत रहा तो वीकेंड में 300 करोड़ और पहले हफ्ते में 500 करोड़ क्लब में एंट्री तय मानी जा रही है।
Leave a comment