15 अगस्त के दिन इन राशि वालों के चमकेंगे सितारे, पढ़ें मेष से लेकर मीन राशि तक का भाग्य फल

15 अगस्त के दिन इन राशि वालों के चमकेंगे सितारे, पढ़ें मेष से लेकर मीन राशि तक का भाग्य फल

Horoscope Today 15August 2023, Aaj Ka Rashifal: राशिफल के अनुसार आज का दिन यानी 15 अगस्त 2023, मंगलवार का दिन महत्वपूर्ण है। राशिफल की चाल के अनुसार आज का दिन मेष राशि वाले जातकों के लिए अच्छा रहने वाला है। कार्यक्षेत्र में प्रमोशन होने का योग बन रहा है। पर्यटकों से कोई शुभ समाचार प्राप्त किया जा सकता है। बाकी सभी पोस्ट के लिए आज का दिन कैसा रहने वाला है और क्या कहते हैं आपके भाग्य के सितारे-

मेष राशि (Aries)

मेष राशि के जातकों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। नौकरी पेशा लोगों का प्रमोशन होने का योग बन रहा है। घर-परिवार में खुशी का माहौल रहेगा। संतान पक्ष की ओर से आज आपको खुशी मिल सकती है। आप अपनी बेहतर सोच से जीवन में बने गलत हालात को संभालने में सफल रहेंगे। जीवनसाथी के साथ आज आपका तालमेल काफी अच्छा रहने वाला है। व्यापार करने वाले जातकों को व्यापार में मुनाफा होने की संभावना है।

वृषभ राशि (Taurus)

वृषभ राशि के जातकों के लिए आज का दिन शानदार रहेगा। लोगों का विश्वास आप पर बना रहेगा। विदेश में पढ़ाई करने वाले छात्रों के लिए आज का दिन अनुकूल है। संतान पक्ष की ओर से शुभ समाचार मिलेगा। घर का माहौल खुशनुमा रहेगा। दाम्पत्य जीवन में आपसी सामंजस्य उत्तम रहेगा। स्वास्थय बेहतर बना रहेगा। नए लोगों से मुलाकात भविष्य के लिए लाभदायक रहेगी।

मिथुन राशि (Gemini)

मिथुन राशि के जातकों के लिए आज का दिन पहले की अपेक्षा अच्छा रहेगा। आज कार्यक्षेत्र में सीनियर का सहयोग मिलेगा। आय स्रोत में इज़ाफ़ा होने के आसार नज़र आ रहे हैं। पूरे दिन खुद को तरोताज़ा महसूस करेंगे। राजनीति से जुड़े लोगों के लिये आज विदेश दौरे का भी योग बन रहा है। घर-परिवार का वातावरण शांत रहेगा। आध्यात्मिकता की ओर रुझान रहेगा।

 

कर्क राशि (Cancer)

कर्क राशि के जातकों के लिए आज का दिन मिला-जुला रहेगा। इलेक्ट्रॉनिक चीजों पर अचानक से थोड़ा खर्चा करना पड़ सकता है। कोर्ट-कचहरी के मामलों में अड़चने आने की संभावना है। आप थोड़ी थकान महसूस कर सकते हैं। जो भी कार्य करने की सोचेंगे, उसे लेकर पॉज़िटिव नज़रिया रखें, सब काम अच्छे से होंगे। कामकाज की अधिकता सेहत पर असर डाल सकती है, इसलिए काम के साथ सेहत का विशेष ध्यान रखें।

सिंह राशि (Leo)

सिंह राशि के जातकों के लिए आज का दिन अनुकूल रहेगा। आपका कोई मित्र आपसे मदद मांग सकता है, और आप ख़ुशी-ख़ुशी मदद का हाथ बढ़ायेंगे। आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी। छात्रों को अधिक मेहनत करने की जरुरत है। सारे काम आपकी इच्छा के अनुसार होने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। कार्यक्षेत्र में किसी तरह का कोई भी निर्देश मानने के मूड में नहीं रहेंगे।

 

कन्या राशि (Virgo)

कन्या राशि के जातकों के लिए आज का दिन राहत भरा रहेगा। आप परिवार के साथ अच्छा वक्त बिताएंगे। जो जातक मार्केटिंग से जुड़े हुए हैं, उन्हें आज तरक्की के कई सुनहरे अवसर मिलेंगे। किसी बड़े बुजुर्ग की मदद करेंगे, जिससे आपके मन को ख़ुशी होगी। कार्यक्षेत्र में चुनौतियों का सामना करने में सक्षम रहेंगे। आपका खुशनुमा व्यवहार घर में रौनक का माहौल बना देगा।

तुला राशि (Libra)

तुला राशि के जातकों के लिए आज का दिन ठीक-ठाक रहने वाला है। छात्रों का आज पढ़ाई करने में मन लगेगा। किसी भी काम को शुर करने से पहले जीवनसाथी से सलाह लें, नहीं तो भविष्य में परेशानी हो सकती है। किसी लंबी यात्रा पर जाने का योग भी बन रहा है। किसी भी वाद-विवाद में पड़ने से बचें, क्यूंकि कोई भी बात आप सही तरीके से नहीं कह पाएंगे।

वृश्चिक राशि (Scorpio)

वृश्चिक राशि के जातकों को आज थोड़ी सी मेहनत करने से बड़ा मुनाफा मिलेगा। समाज में आपका मान सम्मान बढ़ेगा। रुका हुआ काम अगर फिर से शुरू करेंगे तो निश्चिंत ही फायदा हो सकता है। जीवनसाथी के साथ यात्रा करने का प्लान बन सकता है। आप जितनी मेहनत करेंगे आपको उतने ही बढ़िया नतीजे भी मिलेंगे। पैतृक संपत्ति के कारण कोर्ट-कचहरी के चक्कर भी लगाने पड़ सकते हैं।

धनु राशि (Sagittarius)

धनु राशि के जातकों के लिए आज का दिन आध्यात्म के प्रति अधिक रहेगा। परिवार के साथ किसी धार्मिक स्थल पर दर्शन के लिए जायेंगे। कार्यक्षेत्र में आपके काम को लेकर आपकी सराहना होगी। विवाहितों के लिए आज का दिन काफी अच्छा है। रचनात्मक काम से आपको धन लाभ होगा। स्वास्थ्य एक दम अच्छा  रहेगा। स्वजनों का साथ मिलेगा। किसी भी काम को लगन के साथ करेंगे तो निश्चिंत ही फल मिलेगा।

 

मकर राशि (Capricorn)

मकर राशि के जातकों के लिए आज का दिन सामान्य रहेगा। अधिकारियों के साथ अपने व्यवहार में सावधानी रखें। धन लाभ के नए स्रोत नजर आ सकते हैं। परिवार के किसी काम से लंबी यात्रा पर जाना पड़ सकता है। दाम्पत्य जीवन में पुरानी बातों को लेकर नोकझोंक हो सकती है। परिवार का खर्च बढ़ सकता है। किसी एक ही विषय पर ध्यान देंगे, तो आपके लिए बेहतर रहेगा। दिनभर के कामों से आलस्य महसूस हो सकता है।

कुंभ राशि (Aquarius)

कुंभ राशि के जातकों के लिए आज का दिन ऊर्जा से भरा रहेगा। आप जिस भी काम को करेंगे, वो समय से पहले पूरा हो जायेगा। कार्यक्षेत्र में आप अपने अनुभव का प्रयोग सही दिशा में करेंगे। किसी जरूरी काम को करने से पहले जीवनसाथी की सलाह लेना फायदेमंद रहेगा। राजनीति से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन काफी फायदेमंद है। अधिकारियों से खास मामलों पर बातचीत होगी।

मीन राशि (Pisces)

मीन राशि के जातकों के लिए आज का दिन ठीक ठाक रहने वाला है। आज आपका काम आपके मन-मुताबिक होगा। दोस्तों के साथ किसी खास विषय पर बातचीत होगी, जिससे आपको फायदा होने की संभावना है। आज आप जो भी कार्य करेंगे उसमे आपका मन लगेगा। दामपत्य जीवन मधुर रहेगा। आपको कुछ अच्छे अवसर भी प्राप्त हो सकते हैं। खुद को शांत बनाये रखेंगे तो अनेक तरह के अनुभव आपको मिलेंगे।

Leave a comment