Horoscope Today 5 APRIL 2024, Aaj Ka Rashifal: शुक्रवार को इन राशियों पर होगी मां संतोषी की विशेष कृपा, जानें क्या कहते हैं आपके सितारे

Horoscope Today 5 APRIL 2024, Aaj Ka Rashifal: शुक्रवार को इन राशियों पर होगी मां संतोषी की विशेष कृपा, जानें क्या कहते हैं आपके सितारे

Horoscope Today 5 APRIL 2024, Aaj Ka Rashifal: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार 5 अप्रैल 2024, शुक्रवार बहुत ही महत्वपूर्ण दिन है। मिथुन राशि के जातकों के धन से जुड़े मामले, जो काफी लंबे समय से अटके हुए थे, उनमें विजय प्राप्त हो सकती है। वहीं सिंह राशि के जातकों को अपने क्रोध पर काबू रखने की आवश्यकता है। व्यापार करने वाले जातकों के व्यापार में आर्थिक लाभ का प्रबल योग बन रहा है। आए इसके साथ ही जानते हैं आज का दिन किस राशि के लिए कैसा रहने वाला है और क्या कहते हैं आपके भाग्य के सितारे।

मेष राशि

मेष राशि के जातकों का आज मानसिक तनाव दूर होगा। अचानक धन लाभ का योग भी बन रहा है। व्यापार करने वाले जातकों के धन से जुड़े कार्य रफ्तार पकड़ सकते हैं। विवाह में आने वाली बाधाओं के दूर होने का संकेत मिल रहा है। आपकी सेहत से जुड़ी समस्याएं कम होती दिख रही हैं। जो जातक शेयर बाजार में पैसा लगाते हैं, उन्हें मुनाफा होगा। विद्यार्थियों को उनके रूके हुए परिणाम प्राप्त हो सकते हैं।

वृषभ राशि

वृषभ राशि के जातकों की राशि में चंद्रमा रहेगें, लेकिन चंद्रमा उच्च के होने के बाद भी ग्रहण के प्रभाव में होगें। मन में नकारात्मक विचार आ सकते हैं। आपके मन में उदासी रहेगी। माता पिता की तरफ से कुछ चिंताएं प्राप्त हो सकती हैं। धन का लेन देन सोच समझ कर करें। प्रेम जीवन जी रहे जातकों का उनके पार्टनर से ब्रेकअप भी हो सकता है। शिक्षा ग्रहण कर रहे जातक परेशान रहेगें।

मिथुन राशि

मिथुन राशि के जातकों के धन से जुड़े मामले, जो काफी लंबे समय से अटके हुए थे, उनमें विजय प्राप्त हो सकती है। शॉपिंग का भी योग बना हुआ हैं। मोबाइल फोन, कार की भी खरीद कर सकते हैं। किसी प्रॉपर्टी में निवेश करना चाहते हैं तो, बिना सोचे निवेश करें, अत्यधिक लाभ होने की संभावना है। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। शिक्षा ग्रहण कर रहे जातकों को टीचर और सीनियर का सहयोग मिलेगा।

कर्क राशि

कर्क राशि के जातक जो नौकरी कर रहे हैं उनके जॉब में प्रमोशन, बोनस, या ट्रांसफर की स्थिति बन रही है। कार्यक्षेत्र में कुछ लोग आपके लिए दिक्कतें पैदा कर सकते हैं। व्यापार कर रहे जातकों को लाभ होगा, साथ ही व्यापार संबंधित यात्रा करनी पड़ सकती है। किसी कारणवश पत्नी से दूर रहना पड़ सकता है। शिक्षा ग्रहण कर रहे जातकों को अपने कोर्स को पूरा करने में परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। हर कार्य में लव पार्टनर का सहयोग मिलेगा।

सिंह राशि

सिंह राशि के जातकों को अपने क्रोध पर काबू रखने की आवश्यकता है। व्यापार करने वाले जातकों के व्यापार में आर्थिक लाभ का प्रबल योग बन रहा है। यदि आप राजनीति में हैं तो जनता का समर्थन प्राप्त करने में आपको परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। नौकरी कर रहे जातकों के कार्यक्षेत्र में प्रतिद्वंदी आपकी मुश्किलें बढ़ा सकते हैं। आपको अपनी संतान की सेहत का ध्यान रखने की आवश्यकता है। शिक्षा ग्रहण कर रहे जातक अपनी सेहत का ध्यान रखें, साथ ही गलत संगत से दूर रहें।

कन्या राशि

कन्या राशि के जातकों का आज मानसिक तनाव बढ़ सकता है। अपनी सेहत का पूरा ध्यान रखें, नहीं तो अस्पताल के चक्कर लगाने पड़ सकते हैं। घर या दुकान लेने का सपना है तो वो आज पूरा हो सकता है। आपको कुछ नई चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है, इसके लिए धैर्य का परिचय देना होगा। जीवनसाथी के साथ संबंध प्रभावित हो सकते हैं। शिक्षा ग्रहण कर रहे जातक शिक्षा में बेहतर प्रदर्शन करेगें। व्यापार करने वाले जातकों को व्यापार में आगे बढ़ने के नए अवसर प्राप्त होगें।

तुला राशि

तुला राशि के जातकों के लिए आज का दिन विशेष है। 18माह बाद पाप ग्रह केतु आपकी राशि से निकल कर कन्या राशि में गोचर करेगा। पाप ग्रह से मु्क्ति मिलने के बाद आप कुछ विशेष महसूस करेगें। आज से आपकी परेशानियां कम होना शुरू हो जाएंगी। व्यापार कर रहे जातकों को व्यापार में लाभ के लिए किए गए प्रयासों में सफलता मिल सकती है। आज आपको  नए ऑर्डर प्राप्त हो सकते हैं। जीवनसाथी का समर्थन प्राप्त होगा। घर की किसी समस्या को जीवनसाथी के साथ से दूर करने में सफल रहेगें। शिक्षा ग्रहण कर रहे जातकों को विदेश में पढ़ाई करने के अवसर प्राप्त हो सकते हैं।

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि के जातकों को आज के दिन धन के मामले में सावधान रहना होगा। व्यापार कर रहे जातकों को व्यापार में नुकसान हो सकता है। आज के दिन कर्ज लेने और देने से बचना होगा। यदि आप गारमेंट्स और दवाओं संबंधित कार्य करते हैं तो आपको लाभ होने की संभावना है। कोई नया वाहन खरीद सकते हैं। आज आप प्रापर्टी में निवेश से लाभ प्राप्त कर सकते हैं। शिक्षा ग्रहण कर रहे जातकों की पढ़ाई में बाधा आ सकती है। नियमित व्यायाम करने से आपका मन सकारात्मक रहेगा।

धनु राशि

धनु राशि के जातकों की आज किसी से विवाद की स्थिति बन सकती है। वाणी पर संयम रखने की आवश्यकता है। साथ ही किसी के बहकावे में न आएं। पिता का सहयोग प्राप्त हो सकता है। आज आप किसी प्रॉपर्टी को भी खरीद सकते हैं। आपकी लव  लाइफ अच्छी रहेगी, पार्टनर के साथ घूमने का प्लान बना सकते हैं। जो जातक विदेश जाना चाहते हैं, उनकी सभी दिक्कत दूर हो सकती है। व्यापार कर रहे जातकों को नए ऑर्डर प्राप्त हो सकते हैं। नौकरी कर रहे जातकों को कार्यक्षेत्र में सावधान रहने की आवश्यकता है। शिक्षा ग्रहण कर रहे जातक अपने लक्ष्य को पाने में सफल रहेगें।

मकर राशि

मकर राशि के जातकों के लिए आज का दिन धन और सेहत को लेकर ख़ास रहेगा। आपको ऐसे लोगों से दूरी बनानी होगी, जो सदैव नकारात्मक बातें करते हैं। साथ ही आपको गलत कार्यों में लिप्त रहने वालों से दूरी बनानी होगी, अन्यथा आप किसी परेशानी में आ सकते हैं। महत्वपूर्ण मामलों में जीवनसाथी की सलाह अवश्य लें। राजनीति से जुड़े जातकों को जनता का सहयोग मिलेगा। शिक्षा ग्रहण कर रहे जातकों को अपने दैनिक दिनचर्या को अनुशासित बनाना होगा।

कुंभ राशि

कुंभ राशि के जातक जिन चुनौतियों से बीते कई दिनों से जूझ रहे थे, उनसे आपको राहत मिल सकती है। यदि आपने बैंक से कर्ज ले रखा है तो आपकी बैंक की मंथली ईएमआई कम हो सकती हैं। व्यापार करने वाले जातकों को व्यापार में अत्यधिक लाभ होता दिखाई दे रहा है। यदि आप नई यूनिट लगाने या वर्कफॉर्स को बढ़ाने की सोच रहे हैं तो निश्चिंत रूप से सफलता मिलेगी। शिक्षा ग्रहण कर रहे जातकों को सफलता के लिए कठोर परिश्रम करना होगा। परिश्रम करने से न घबराएं।

मीन राशि

मीन राशि के जातकों को अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखना होगा, अन्यथा आपको पेट संबंधी रोग परेशान कर सकते हैं। जिन जातकों को विवाह के लिए अच्छे रिश्ते की दरकार थी, उन्हें आज अच्छी ख़बर मिल सकती है। शिक्षा, तकनीक के क्षेत्र से जुड़े जातकों को अच्छे अवसर प्राप्त होंगे। जीवनसाथी के साथ समय अच्छा बीतेगा। परिवार के साथ किसी धार्मिक कार्यक्रम में जा सकते हैं। आज आप अपने नए मकान में भी प्रवेश कर सकते हैं। वरिष्ठ पदों पर आसीन जातकों के स्थानांतरण का योग बन रहा है।

Leave a comment