Search KhabarFast

Press ESC to close

Horoscope Today 25 September 2026, Aaj Ka Rashifal: किस राशि को मिलेगा लाभ और किसे रहना होगा सावधान? जानें आज का राशिफल

Horoscope Today 25 September 2026, Aaj Ka Rashifal: किस राशि को मिलेगा लाभ और किसे रहना होगा सावधान? जानें आज का राशिफल

Horoscope Today 25 September 2026, Aaj Ka Rashifal: आज 25 सितंबर 2026,  शुक्रवार का दिन सभी 12 राशियों के लिए अलग-अलग परिणाम लेकर आया है। ज्योतिषीय राशिफल के अनुसार, कुछ राशि के जातकों को कारोबार में लाभ मिल सकता है, तो कुछ को विवाद और स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। वहीं कुछ जातकों के लिए आज नए काम की शुरुआत और आर्थिक लाभ के योग बन रहे हैं। आइए जानते हैं मेष से मीन तक सभी राशियों के लिए आज का दिन कैसा रहने वाला है।

मेष राशि (Aries)

मेष राशि के जातकों के लिए आज का दिन उतार-चढ़ाव वाला रहेगा। व्यापार में किसी बात को लेकर विवाद हो सकता है। साझेदारी में कारोबार करने वालों का पार्टनर से मतभेद हो सकता है। किसी भी विवाद को शांतिपूर्वक सुलझाने का प्रयास करें। नौकरीपेशा लोगों पर काम का दबाव अधिक रह सकता है। परिवार का सहयोग मिलेगा और जीवनसाथी के साथ संबंध अच्छे रहेंगे। बुजुर्गों की सेहत का ध्यान रखें।

वृषभ राशि (Taurus)

वृषभ राशि के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। कोई पुराना रुका हुआ काम पूरा हो सकता है। नए काम की योजना बना सकते हैं, जिससे आर्थिक लाभ के अवसर बनेंगे। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। जीवनसाथी का पूरा सहयोग मिलेगा। परिवार में मान-सम्मान बढ़ेगा। संतान के करियर से जुड़ी कोई अच्छी खबर मिल सकती है। नौकरीपेशा लोगों के लिए भी दिन अनुकूल रहेगा।

मिथुन राशि (Gemini)

मिथुन राशि वालों के लिए किसी विशेष कार्य की शुरुआत के लिए दिन शुभ रह सकता है। प्रॉपर्टी से जुड़े मामलों में लाभ मिल सकता है। परिवार में मांगलिक कार्यक्रम होने की संभावना है। आपका झुकाव आध्यात्मिक गतिविधियों की ओर रहेगा। किसी परिचित की सेहत को लेकर चिंता हो सकती है। बातचीत के दौरान अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें और गलत शब्दों के इस्तेमाल से बचें।

कर्क राशि (Cancer)

कर्क राशि वालों के लिए दिन थोड़ा परेशानी वाला रह सकता है। परिवार के किसी सदस्य से विवाद हो सकता है, जो बढ़कर झगड़े का रूप ले सकता है। कारोबार में किसी बड़े बदलाव से बचें, अन्यथा नुकसान हो सकता है। परिवार के सदस्यों के साथ व्यवहार अच्छा रखें। स्वास्थ्य को लेकर सावधानी बरतें। मानसिक शांति के लिए पूजा-पाठ और सकारात्मक गतिविधियों पर ध्यान दे सकते हैं।

सिंह राशि (Leo)

सिंह राशि के जातक किसी नए काम को लेकर परेशान रह सकते हैं। जीवनसाथी के स्वास्थ्य को लेकर चिंता हो सकती है और इलाज पर खर्च बढ़ने से आर्थिक दबाव आ सकता है। संतान के भविष्य को लेकर भी चिंता बनी रह सकती है। विरोधियों से सावधान रहें। लंबी यात्रा से बचना बेहतर रहेगा और वाहन चलाते समय विशेष सावधानी बरतें।

कन्या राशि (Virgo)

कन्या राशि के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। व्यापार में नया बदलाव करने से लाभ मिल सकता है। साझेदारी में काम करने वालों को पार्टनर का सहयोग मिलेगा और आर्थिक स्थिति मजबूत हो सकती है। जीवनसाथी का साथ मिलेगा। माता-पिता से किसी बात को लेकर थोड़ी अनबन हो सकती है, लेकिन बाद में स्थिति सामान्य हो जाएगी। संतान पक्ष से संतोष मिलेगा।

तुला राशि (Libra)

तुला राशि वालों का स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। प्रॉपर्टी में निवेश या मकान-दुकान खरीदने का विचार लाभकारी हो सकता है। काम के सिलसिले में यात्रा करनी पड़ सकती है, इस दौरान सावधानी बरतें। परिवार में चल रहे विवाद को सुलझाने में आप सफल हो सकते हैं। किसी खास व्यक्ति से प्रेम और सहयोग मिल सकता है। संतान पक्ष से भी सहयोग प्राप्त होगा।

वृश्चिक राशि (Scorpio)

वृश्चिक राशि के लिए दिन सामान्य रहने वाला है। नया काम शुरू करने के दौरान किसी परिचित व्यक्ति के कारण विवाद की स्थिति बन सकती है, जिससे नुकसान भी हो सकता है। हालांकि कोई अच्छी खबर मिलने की संभावना है। बड़े-बुजुर्गों का सम्मान करें और बातचीत में गलत शब्दों के प्रयोग से बचें। जीवनसाथी के स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें।

धनु राशि (Sagittarius)

धनु राशि के जातकों के लिए दिन मिलाजुला रहेगा। वाहन चलाते समय विशेष सावधानी बरतें। जिस काम को पूरा करने का प्रयास कर रहे थे, वह आज पूरा हो सकता है। प्रॉपर्टी से जुड़े किसी न्यायालयीन मामले में प्रतिकूल परिणाम की चिंता रह सकती है। संतान से बातचीत करते समय धैर्य रखें। साझेदारी और आर्थिक मामलों में भी सावधानी बरतें। मानसिक शांति के लिए आध्यात्मिक गतिविधियों से जुड़ सकते हैं।

मकर राशि (Capricorn)

मकर राशि वालों को कोई सुखद समाचार मिल सकता है, जिससे परिवार में खुशी का माहौल बनेगा। घर में मांगलिक कार्यक्रम का योग बन सकता है और इसमें खास लोगों को आमंत्रित कर सकते हैं। जीवनसाथी के साथ संबंध अच्छे रहेंगे। हालांकि जीवनसाथी की सेहत को लेकर सावधानी जरूरी है। खुद भी अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

कुंभ राशि (Aquarius)

कुंभ राशि वालों के लिए नया व्यवसाय शुरू करने के लिहाज से दिन अच्छा रह सकता है। कारोबार में बदलाव करना चाहते हैं तो योजना को आगे बढ़ा सकते हैं। परिवार और जीवनसाथी का पूरा सहयोग मिलेगा। संतान पक्ष से भी संतोष रहेगा। हालांकि आर्थिक स्थिति पर दबाव पड़ सकता है, इसलिए गैर-जरूरी खर्चों पर नियंत्रण रखें।

मीन राशि (Pisces)

मीन राशि वालों के लिए दिन थोड़ा परेशानी वाला रह सकता है। स्वास्थ्य में गिरावट महसूस हो सकती है। परिवार के किसी सदस्य के कारण परेशानी खड़ी हो सकती है। संतान की सेहत को लेकर चिंता बनी रह सकती है, जिससे मानसिक तनाव हो सकता है। कारोबार में सावधानी से काम करें। नए काम को लेकर कोई विचार बन सकता है और उस पर आगे बढ़ने के अच्छे अवसर मिल सकते हैं।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Anant Chaturdashi 2026: अनंत चतुर्दशी के दिन करें भगवान विष्णु की पूजा, यहां देखें शुभ मुहूर्त और विधि

Anant Chaturdashi: गणेश चतुर्थी का पावन पर्व अब अपने आखिरी पड़ाव पर है। गणेश विसर्जन कल 25 सितंबर 2026 शुक्रवार अनंत चतुर्दशी के दिन किया जाएगा। इसी दिन गणेशोत्सव का समापन होगा। इस दिन भक्त बप्पा को विदा करेंगे। इस दौरान भगवान गणेश के साथ भगवान विष्णु की भी पूजा की जाती है।

Fridge Vastu Tips: फ्रिज के ऊपर रखने ये 3 चीजें, धन और भाग्य में होगा चमत्कारी बदलाव

क्या आपको अक्सर उदासी और एक अजीब सी बेचैनी महसूस होती है, खासकर जब आप घर में प्रवेश करते हैं? तो यह एक संकेत है कि घर की ऊर्जा को बदलें और वास्तु शास्त्र के अनुरूप ढालें।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast