Search KhabarFast

Press ESC to close

Horoscope Today 2 October 2026, Aaj Ka Rashifal: किस राशि के लिए रहेगा शुभ दिन और किसे बरतनी होगी सावधानी? जानें पूरा हाल

Horoscope Today 2 October 2026, Aaj Ka Rashifal: किस राशि के लिए रहेगा शुभ दिन और किसे बरतनी होगी सावधानी? जानें पूरा हाल

Horoscope Today 2 October 2026, Aaj Ka Rashifal: ज्योतिषीय गणना के अनुसार, 2 अक्टूबर 2026, शुक्रवार का दिन कई राशियों के लिए महत्वपूर्ण रहने वाला है। आज कुछ राशि वालों को नौकरी और कारोबार में लाभ के अवसर मिल सकते हैं, जबकि कुछ लोगों को कार्यक्षेत्र में सावधानी बरतने की जरूरत होगी। मिथुन राशि के जातकों के लिए दिन अच्छा रहने के संकेत हैं, वहीं सिंह राशि वालों को उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ सकता है। आइए जानते हैं मेष से लेकर मीन राशि तक सभी 12 राशियों के लिए आज का दिन कैसा रहेगा।

मेष राशि

मेष राशि वालों के लिए दिन सकारात्मक रह सकता है। कोई अच्छी खबर मिलने से मन प्रसन्न होगा। नौकरीपेशा लोगों को करियर में आगे बढ़ने का अवसर मिल सकता है। हालांकि कार्यस्थल पर जल्दबाजी से बचें। व्यापारियों को पैसों से जुड़े फैसले सोच-समझकर लेने की सलाह है। विद्यार्थियों के लिए दिन सामान्य रहेगा। सेहत को लेकर लापरवाही न करें।

वृषभ राशि

वृषभ राशि के जातकों को आज काम की व्यस्तता अधिक रह सकती है। नौकरीपेशा लोगों पर अतिरिक्त जिम्मेदारियां आ सकती हैं। परिवार, खासकर माता-पिता के साथ समय बिताना आपके लिए अच्छा रहेगा। कारोबार में उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है। बेवजह के खर्चों पर नियंत्रण रखें और परिवार में विवाद से बचने की कोशिश करें।

मिथुन राशि

मिथुन राशि के लिए आज का दिन बेहतर रहने वाला है। व्यापार से जुड़े लोगों को आर्थिक मामलों में सावधानी रखनी होगी। किसी को पैसा उधार देने या लेने से बचें। जीवनसाथी के साथ मतभेद हो सकते हैं, लेकिन बातचीत से स्थिति संभाली जा सकती है। परिवार के साथ धार्मिक आयोजन में शामिल होने का मौका मिल सकता है। स्वास्थ्य का ध्यान रखना जरूरी है।

कर्क राशि

कर्क राशि वालों के लिए दिन शुभ संकेत लेकर आ सकता है। नौकरी में स्थानांतरण या पदोन्नति के योग बन सकते हैं। कोई अच्छी सूचना भी मिल सकती है। विद्यार्थियों के मन में विदेश में पढ़ाई करने का विचार आ सकता है। घर में किसी रिश्तेदार का आगमन संभव है। परिवार के साथ समय बिताएं। स्वास्थ्य में सुधार महसूस हो सकता है।

सिंह राशि

सिंह राशि वालों के लिए दिन मिला-जुला रहेगा। नौकरीपेशा लोगों को काम के दबाव के कारण तनाव हो सकता है। कार्यक्षेत्र में लापरवाही से बचें। पुराने और रुके हुए कामों को पूरा करने के लिए दिन अनुकूल है। इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों का इस्तेमाल करते समय विशेष सावधानी बरतें।

कन्या राशि

कन्या राशि के जातकों के लिए दिन सामान्य से बेहतर रह सकता है। नौकरी में परिस्थितियां ठीक रहेंगी और दोस्तों के साथ समय बिताने का अवसर मिलेगा। कारोबारियों को अच्छा मुनाफा मिलने की संभावना है। किसी खास व्यक्ति से मुलाकात सुखद रह सकती है। हालांकि संतान से जुड़ी किसी बात को लेकर चिंता हो सकती है।

तुला राशि

तुला राशि के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। व्यापार में लाभ के अवसर बन सकते हैं। नौकरीपेशा लोगों के लिए दिन सामान्य रहेगा। विद्यार्थियों को पढ़ाई के दौरान तनाव महसूस हो सकता है। घर से निकलते समय बुजुर्गों का आशीर्वाद लेना शुभ रहेगा। खानपान पर नियंत्रण रखें।

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि वालों के मन में आज सकारात्मक और नकारात्मक दोनों तरह के विचार आ सकते हैं। आपकी वाणी में मधुरता रहेगी और इसका लाभ रिश्तों में मिलेगा। कारोबार में आमदनी बढ़ने के संकेत हैं। भाई-बहनों का सहयोग मिलेगा और नए लाभ के अवसर सामने आ सकते हैं। संपत्ति में निवेश के बारे में विचार कर सकते हैं। परिवार में संबंध बेहतर होंगे।

धनु राशि

धनु राशि के जातकों के मन में प्रसन्नता और शांति बनी रहेगी। परिवार में आपसी तालमेल अच्छा रहेगा और संतान से जुड़ा सुख बढ़ सकता है। वाहन पर खर्च होने की संभावना है। दोस्तों का सहयोग मिलेगा, हालांकि खर्च भी बढ़ सकते हैं। जीवनसाथी के साथ किसी बात को लेकर हल्की नोकझोंक संभव है। विद्यार्थियों को मेहनत करनी होगी और उसका सकारात्मक परिणाम मिल सकता है।

मकर राशि

मकर राशि वालों की कला और संगीत में रुचि बढ़ सकती है। धार्मिक गतिविधियों में समय बीतेगा और परिवार के साथ धार्मिक यात्रा का कार्यक्रम बन सकता है। जीवनसाथी के स्वास्थ्य पर ध्यान दें। मानसिक तनाव और भाई-बहनों के साथ वैचारिक मतभेद परेशान कर सकते हैं। कारोबार में कोई भी डील जल्दबाजी में न करें, वरना आर्थिक नुकसान हो सकता है।

कुंभ राशि

कुंभ राशि के जातकों का आत्मविश्वास मजबूत रहेगा और मन प्रसन्न रह सकता है। कारोबार में कुछ परेशानियां सामने आ सकती हैं, जिसके लिए अधिक मेहनत करनी होगी। परिवार का सहयोग मिलेगा। खर्च बढ़ने के कारण बजट प्रभावित हो सकता है। कार्यक्षेत्र में विपरीत परिस्थितियां मिल सकती हैं और काम के सिलसिले में लंबी यात्रा भी करनी पड़ सकती है।

मीन राशि

मीन राशि वालों की पढ़ाई-लिखाई में रुचि बढ़ेगी और शैक्षिक क्षेत्र में अच्छे परिणाम मिल सकते हैं। दांपत्य जीवन में सुख बढ़ेगा। संतान के स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान दें। किसी पुराने मित्र से मुलाकात या उसके घर आने की संभावना है। माता का सहयोग मिलेगा और सुख-सुविधाओं में वृद्धि हो सकती है। संपत्ति से आय का कोई नया जरिया बनने के संकेत हैं।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Horoscope Today 01 October 2026, Aaj Ka Rashifal: महीने के पहले दिन चार राशियों पर होगी सूर्य देव की विशेष कृपा, चमक उठेगी आपकी किस्मत

Horoscope Today 01 October 2026, Aaj Ka Rashifal: 1 अक्टूबर 2026 का दिन ज्योतिषीय दृष्टि से कई राशियों के लिए खास रहने वाला है। आज कुछ राशि के जातकों को करियर और कारोबार में सफलता मिलने के योग हैं, तो कुछ लोगों को स्वास्थ्य और पारिवारिक मामलों में सावधानी बरतने की जरूरत होगी। सिंह राशि के जातकों को किसी खास काम से लाभ मिल सकता है और माता-पिता के साथ रिश्ते बेहतर होंगे। वहीं तुला राशि वालों को स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ सकता है। आइए जानते हैं मेष से मीन राशि तक सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन।

Pitru Paksha 2026: श्राद्ध छूटने पर भी नाराज नहीं होंगे पूर्वज, इन सरल उपायों से बरसेगा पितरों का आशीर्वाद

Pitru Paksha Upay: भाद्रपद पूर्णिमा श्राद्ध की 26 सितंबर की तारीख से पितृ पक्ष की शुरूआत हो चुकी है, जिसकी अवधि 10 अक्टूबर 2026 सर्वपितृ अमावस्या के दिन तक रहेगी। इस दौरान परिवार अपने पूर्वजों का श्राद्ध और पिडदान करता है। जिससे उनकी आत्मा को मोक्ष प्राप्त होता है और परिवार पर उनका आर्शीवाद भी बना रहता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, पितृ पक्ष के समय पूर्वजों का श्राद्ध करना अत्यंत शुभ माना जाता है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast