Search KhabarFast

Press ESC to close

Aaj Ka Mausam 2 October 2026: मानसून की विदाई से पहले बिगड़ा मौसम, 20 राज्यों में भारी बारिश और आंधी का अलर्ट, IMD ने जारी की चेतावनी

Aaj Ka Mausam 2 October 2026: मानसून की विदाई से पहले बिगड़ा मौसम, 20 राज्यों में भारी बारिश और आंधी का अलर्ट, IMD ने जारी की चेतावनी

Aaj Ka Mausam 2 October 2026: देश में मानसून अब अपने आखिर दौर से गुजर रहा है। इसी बीच एक बार फिर मौसम का मिजाज बिगड़ने वाला है। 2 अक्टूबर को देश के कई हिस्सों में तेज बारिश और आंधी-तूफान का असर देखने को मिलने की संभावना है। मौसम विभाग ने दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार, राजस्थान और मध्य प्रदेश समेत करीब 20 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। इस दौरान 70 किलोमीटर प्रति घंटे तक की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। वहीं हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर और उत्तराखंड के पहाड़ी क्षेत्रों में बारिश के चलते भूस्खलन का खतरा भी बढ़ सकता है।

मौसम विभाग ने 2 अक्टूबर को देश के 20 राज्यों में खराब मौसम की आशंका जताई है। दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, महाराष्ट्र, असम, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, केरल, छत्तीसगढ़, झारखंड, ओडिशा, पश्चिम बंगाल, गुजरात, तेलंगाना, मेघालय और त्रिपुरा में भारी बारिश हो सकती है। बारिश के साथ कई इलाकों में तेज आंधी चलने की भी संभावना है और हवाओं की रफ्तार 70 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है। ऐसे में लोगों को मौसम की स्थिति पर नजर रखने और सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।

दिल्ली और यूपी में मौसम का हाल

दिल्ली में 2 अक्टूबर को मौसम विभाग ने भारी बारिश के साथ आंधी-तूफान की चेतावनी जारी की है। इस दौरान 25 से 30 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। राजधानी में अधिकतम तापमान 34 डिग्री और न्यूनतम 22 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है। वहीं उत्तर प्रदेश के कानपुर, गाजियाबाद, प्रयागराज, बरेली, फिरोजाबाद, मथुरा, मेरठ, गोरखपुर, आगरा, गोंडा, उन्नाव और एटा में तेज बारिश की संभावना जताई गई है। इन इलाकों में 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाओं के साथ आंधी-तूफान आ सकता है।

हिमाचल और उत्तराखंड में बारिश का अलर्ट  

हिमाचल प्रदेश में मौसम का मिजाज आज काफी खराब रहने की आशंका है। कांगड़ा, सोलन, किन्नौर, लाहौल-स्पीति, मनाली, बिलासपुर और सिरमौर में तेज बारिश का अलर्ट जारी किया है। बारिश के दौरान हवाओं की रफ्तार 40 से 45 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है। ठंड की बात करें तो मनाली में दिन का तापमान करीब 12 डिग्री, जबकि रात में पारा गिरकर 2 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। दूसरी तरफ उत्तराखंड के ऋषिकेश, हरिद्वार, नैनीताल, देहरादून, रुद्रप्रयाग और बागेश्वर में भी मौसम करवट लेगा। इन इलाकों में तेज बारिश के साथ 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना है। देहरादून में अधिकतम तापमान 29 डिग्री और न्यूनतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

दिल्ली में CJP प्रदर्शन पर UN की चिंता से भड़का भारत, कहा- आंतरिक मामलों में दखल न दे OHCHR

India Lahesh Out On UN: दिल्ली में कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रदर्शन के दौरान प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिए जाने के मामले पर भारत और संयुक्त राष्ट्र के मानवाधिकार कार्यालय (OHCHR) के बीच बयानबाजी तेज हो गई है। संयुक्त राष्ट्र की ओर से सामूहिक हिरासत की खबरों पर चिंता जताए जाने के बाद भारत ने इस टिप्पणी को खारिज कर दिया है। भारत ने कहा कि OHCHR की चिंताएं बेबुनियाद

Delhi Protest: 'सभी इलाकों से बैरिकेड्स हटाएं, आवाजाही और इंटरनेट सेवाएं भी सामान्य हो', CJP प्रोटेस्ट के बीच SC का बड़ा फैसला

CJP protest Supreme Court: दिल्ली में मतदाता सूची में कथित अनियमितताओं, विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) और CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर हो रहे विरोध-प्रदर्शन के बीच सुप्रीम कोर्ट ने सख्त रुख अपनाया है। कोर्ट ने प्रोटेस्ट के दौरान लगे सभी प्रतिबंधों पर कड़ी टिप्पणी की है। जस्टिस जॉयमाला बागची और जस्टिस वी. मोहना की पीठ ने स्पष्ट रूप से कहा कि पूरे शहर से बैरिकेड हटाए जाएं। इसके अलावा इंटरनेट सेवाओं और आम नागरिकों की आवाजाही को सामान्य किया जाएं।

पासपोर्ट को एल्युमिनियम फॉयल में लपेटकर क्यों रख रहे हैं लोग? जानें क्या है इसकी वजह और कितना सुरक्षित है यह तरीका

आजकल सोशल मीडिया पर पासपोर्ट को एल्युमिनियम फॉयल यानी किचन में इस्तेमाल होने वाली चांदी जैसी पन्नी में लपेटकर रखने का ट्रेंड तेजी से चर्चा में है। कई यात्री फ्लाइट में सफर करने से पहले अपने पासपोर्ट को फॉयल में लपेट रहे हैं।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast