Search KhabarFast

Press ESC to close

HOROSCOPE TODAY 12 JULY 2026, AAJ KA RASHIFAL: रविवार को को इन राशियों की चमकेगी किस्मत, जानें किसे मिलेगा लाभ

HOROSCOPE TODAY 12 JULY 2026, AAJ KA RASHIFAL: रविवार को को इन राशियों की चमकेगी किस्मत, जानें किसे मिलेगा लाभ

HOROSCOPE TODAY 12 JULY 2026, AAJ KA RASHIFAL: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार 12 जुलाई 2026, रविवार का दिन कई राशियों के लिए शुभ और लाभकारी रहने वाला है। मिथुन राशि के जातकों की धार्मिक एवं आध्यात्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी, जिससे उन्हें मानसिक शांति और सकारात्मक ऊर्जा का अनुभव होगा। वहीं तुला राशि के लोग अपनी संतुलित सोच और बेहतर योजना के दम पर कार्यों में सफलता हासिल कर सकते हैं। व्यापार से जुड़े लोगों के लिए भी लाभ के प्रबल योग बन रहे हैं। आइए जानते हैं मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का आज का राशिफल और जानें आपके लिए कैसा रहेगा आज का दिन।

मेष राशि

आज का दिन शुभ समाचार लेकर आ सकता है। राजनीति और सामाजिक क्षेत्र से जुड़े लोगों को वरिष्ठों का सहयोग मिलेगा। बढ़ते खर्चों पर नियंत्रण रखें, नहीं तो आर्थिक दबाव बढ़ सकता है।

वृषभ राशि

जल्दबाजी में कोई फैसला लेने से बचें। भावनात्मक मामलों में धैर्य बनाए रखें। संपत्ति से जुड़ी कोई अच्छी खबर मिल सकती है। विद्यार्थियों को सफलता के लिए कड़ी मेहनत करनी होगी।

मिथुन राशि

सामाजिक क्षेत्र में आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी। धार्मिक और आध्यात्मिक कार्यों में रुचि रहेगी। सरकारी योजनाओं में निवेश लाभदायक हो सकता है। छोटी यात्रा के भी योग बन रहे हैं।

कर्क राशि

कार्यस्थल पर आपकी सकारात्मक सोच माहौल बेहतर बनाएगी। हालांकि अधिकारियों से किसी बात पर मतभेद हो सकता है। किसी प्रियजन से उपहार मिलने की संभावना है। विरोधियों की साजिशें सफल नहीं होंगी।

सिंह राशि

पारिवारिक तनाव कम होगा और घर का माहौल सुखद रहेगा। अपनी प्रतिभा और कौशल से सफलता मिलेगी। मित्र की मदद करने का अवसर मिले तो पीछे न हटें।

कन्या राशि

लंबी दूरी की यात्रा के योग बन रहे हैं। पद और प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी, लेकिन अहंकार से बचें। बातचीत में मधुरता बनाए रखें और महत्वपूर्ण मामलों में सतर्क रहें।

तुला राशि

करियर और व्यापार के लिए दिन अनुकूल रहेगा। मित्रों का सहयोग मिलेगा। उधार देने से पहले अच्छी तरह सोचें। पुराने कर्ज से राहत मिलने की संभावना है। प्रेम संबंध मजबूत होंगे।

वृश्चिक राशि

व्यापार में लाभ मिलने के योग हैं। कारोबार में किसी बाहरी व्यक्ति को साझेदार बनाने से बचें। संतान की किसी इच्छा को पूरा करने से पहले बजट का ध्यान रखें।

धनु राशि

आर्थिक मामलों में दिन अच्छा रहेगा। किसी भी नए सौदे या समझौते में जल्दबाजी न करें। लंबी अवधि की योजनाओं पर ध्यान दें। धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी।

मकर राशि

जोखिम भरे कार्यों से दूरी बनाए रखें। स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं को नजरअंदाज न करें। घर और कार्यस्थल पर कोई भी निर्णय सोच-समझकर लें।

कुंभ राशि

व्यापार में अपने लक्ष्यों पर पूरा फोकस रखें। समय की बर्बादी से बचें। विद्यार्थी गुरुजनों के साथ किसी यात्रा पर जा सकते हैं। माता-पिता के साथ किसी बात को लेकर मतभेद संभव है।

मीन राशि

आज मेहनत का पूरा फल मिलेगा। किसी के बहकावे में आकर कोई फैसला न लें। विरोधियों से सतर्क रहें। निवेश करने से पहले सही योजना बनाएं, ताकि भविष्य में आर्थिक संतुलन बना रहे।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Horoscope Today 10 August 2026, Aaj Ka Rashifal: सावन के दूसरे सोमवार को मेष-मिथुन समेत इन राशियों पर बरसेगी भोलेनाथ की कृपा, यहां पढ़े सभी राशियों का राशिफल

Horoscope Today 10 August 2026, Aaj Ka Rashifal: आज 10 अगस्त 2026 सावन महीना का दूसरा सोमवार है। इसी के साथ आज श्रावण कृष्ण पक्ष की द्वादशी तिथि भी है। आज सोम प्रदोष का व्रत भी रखा जा जाएगा। ऐसे में यह दिन धार्मिक दृष्टि से अत्यंत शुभ है। तो चलिए जानके हैं सभी राशियों का आज का दिन कैसा रहेगा?

Raksha Bandhan 2026: क्या रक्षाबंधन पर है भद्रा का साया? जानें राखी बांधने का शुभ मुहूर्त

रक्षाबंधन का त्योहार हर साल सावन की पूर्णिमा के दिन मनाया जाता है। इस बार भी लोगों के बीच तारीख को लेकर असमंजस है कि राखी 27 अगस्त को बांधी जाएगी या 28 अगस्त को।

Sawan 2026: कल रखा जाएगा सावन के दूसरे सोमवार का व्रत, यहां देखें 10 अगस्त का पंचांग औऱ शुभ-मुहूर्त

Sawan Ka Dusra Somvar: हिंदू पंचांग के अनुसार कल 10 अगस्त सोमवार को सावन महीने का दूसरा सोमवार है। इस दिन शिव भक्त भोलेनाथ की पूजा-पाठ करते हैं और मोमवार का व्रत भी रखते है। इसके अलावा कल सोमवार के दिन सोम प्रदोष व्रत भी रखा जाएगा, जो इस दिन और ज्यादा विशेष बना देता है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast