Horoscope Today 06 October 2025, Aaj Ka Rashifal: शरद पूर्णिमा के दिन बदलेगी ग्रहों के चाल, जानें कैसा रहेगा आपका आज का दिन?

Horoscope Today 06 October 2025, Aaj Ka Rashifal: शरद पूर्णिमा के दिन बदलेगी ग्रहों के चाल, जानें कैसा रहेगा आपका आज का दिन?

HOROSCOPE TODAY 06 October 2025 AAJ KA RASHIFAL: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार 06अक्टूबर 2025, सोमवार का दिन विशेष है। आज शरद पूर्णिमा की रात है। इस दिन सभी ग्रहों की चाल को देखते हुए कुछ राशियों के जीवन में खुशियों का आगमन होगा। जबकि कुछ राशियों को सावधानी बरतनी होगी। आइए जानते हैं आज का दिन किस राशि के लिए कैसा रहने वाला है और क्या कहते हैं आपके भाग्य के सितारे?

मेष राशि (Aries)

मेष राशि के जातकों का आज का दिन ऊर्जावान रहेगा। नए विचारों से प्रेरणा मिलेगी, लेकिन जल्दबाजी से बचें। सफलता के योग हैं। कार्यस्थल पर नेतृत्व मिलेगा। व्यापार में लाभ के अवसर है। नए प्रोजेक्ट शुरू करने का अच्छा समय। जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा। परिवार में खुशियां बढ़ेंगी। सिंगल्स को रोमांटिक संदेश मिल सकता है।

वृषभ राशि (Taurus)

वृषभ राशि के जातकों का आज का दिन स्थिर रहेगा। पुराने कार्य पूरे होंगे। धैर्य रखें, परिणाम सकारात्मक होंगे। नौकरी में प्रमोशन मिल सकता है। व्यापार में स्थिर लाभ। निवेश सोच-समझकर करें। पारिवारिक मेलजोल बढ़ेगा। प्रेम संबंध मजबूत होंगे।

मिथुन राशि (Gemini)

मिथुन राशि के जातकों का भाग्य आज के दिन लाक रहेगा। जल्दबाजी में कोई फैसला लेने से बचना होगा। सुख साधनों में वृद्धि होगी। आपके घर किसी अतिथि का आगमन हो सकता है। कार्यक्षेत्र में काम को लेकर कोई सलाह बहुत ही सोच समझ कर लेनी होगी, क्योंकि आपके विरोधी आज मित्र बन सकते हैं। आप उन्नति के राह पर आगे बढ़ेंगे और कोई बड़ा काम मिलने से आपको टीमवर्क के जरिए काम करने का मौका मिलेगा। आपकी कला व कौशल में निखार आएगा।

कर्क राशि (Cancer)

कर्क राशि के जातकों के लिए आज का दिन लाभकारी रहेगा। आर्थिक स्थिति बेहतर होगी। पार्टनर से सरप्राइज मिलेगा। स्वास्थ्य और प्रॉपर्टी पर ध्यान दें, छात्रों के लिए अच्छा दिन। लाभकारी व्यक्ति से मुलाकात होगी, अविवाहितों को विवाह प्रस्ताव आ सकते है। खेल-कूद में सफलता मिलेगी। व्यावसायिक यात्रा फलदायी होगी। स्वास्थ्य का ध्यान रखें, विशेष रूप से पेट से संबंधित समस्याओं से सावधान रहें।

सिंह राशि (Leo)

सिंह राशि के जातकों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा। मान-सम्मान में वृद्धि होगी। नौकरी में लापरवाही ना दिखाएं। लेकिन किसी के दवाब में आकर भी काम करना आपके लिए परेशानी खड़ा कर सकता है। विदेशों से धन लाभ की संभावना है। संतान की सेहत को लेकर चिंता रहेगी।  प्रेम जीवन अनुकूल रहेगा।

कन्या राशि (Virgo)

कन्या राशि के जातकों के लिए आज का दिन ठीक रहेगा। पैसों के लेन-देन में सावधानी बरतें। रुके हुए कार्य पूरे हो सकते हैं। अपनी चीजों का ध्यान रखें। ऑफिस में सीनियर्स का सहयोग मिलेगा। नौकरी में किस्मत खुल सकती है। सरकारी क्षेत्र से धन लाभ की संभावना है। सेहत अच्छी रहेगी। जीवनसाथी के साथ कहीं बाहर जा सकते हैं। घर में सुख-शांति और सामंजस्य रहेगा।

तुला राशि (Libra)

तुला राशि के जातकों को आज के दिन अपने कामों में सफलता मिलेगी। धन लाभ के कई रास्ते खुलेंगे। बहुत अधिक हंसी-मजाक से बचें। नौकरी में आपको परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। ऑफिस में सहयोगी आपकी आलोचना कर सकते हैं।  कानूनी मामलों में दूरी बनाएं रखें। सेहत का ध्यान जरूर रखें। काम और प्यार में सामंजस्य बनाए रखें। घर में परिवार वालों का आना-जाना लगा रहेगा।

वृश्चिक राशि (Scorpio)

वृश्चिक राशि के जातकों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। शादी के प्रस्ताव मिल सकते हैं। कानूनी विवादों से दूर रहें। व्यवसाय ठीक चलेगा। तरक्की के रास्ते खुलेंगे। परिवार में सबकी सेहत का ध्यान रखें। अपने पार्टनर से प्यार का इजहार के लिए दिन अच्छा है। परिवार में आपकी अहमियत बढ़ेगी।

धनु राशि (Sagittarius)

धनु राशि के जातकों के लिए आज का दिन मिला-जुला रहना वाला है। आपके साधनों में वृद्धि होगी। यात्रा की योजना बन सकती है। नौकरी और व्यवसाय में सतर्क रहें। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। पति-पत्नी समझदारी से काम करें और परिवार में सामंजस्य बनाए रखें ।

मकर राशि (Capricorn)

मकर राशि के जातकों के लिए आज का दिन सामान्य रहेगा। पैसों के लेन-देन में सतर्क रहें। अपने इमोशन पर कंट्रोल रखें। मानसिक व्यथा और संतान के कारण परेशानी हो सकती है। मन लगा के और मेहनत से काम करने पर सफलता जरूर मिलेगी।  स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। जीवनसाथी की सलाह से लाभ हो सकता है। परिवार के साथ अच्छा समय बिता सकते है। कृषि और कला क्षेत्रों से जुड़े लोगों को लाभ होगा।

कुंभ राशि (Aquarius)

कुंभ राशि के जातकों के लिए आज का दिन सामान्य रहेगा। मन में असमंजस रह सकता है। पुराने मित्र मदद कर सकते हैं। स्वास्थ्य में सुधार होगा। कार्यक्षेत्र में प्रशंसा मिलेगी। उधार दिया हुआ पैसा वापस मिल सकता है। स्वास्थ्य में सुधार होगा। प्रेम संबंधों में मधुरता बनी रहेगी। परिवार के साथ समय अच्छा बिताएंगे।

मीन राशि (Pisces)

मीन राशि के जातकों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। रचनात्मक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। मनचाही वस्तु प्राप्त हो सकती है। करियर में अच्छा मोड़ आएगा। कार्यक्षेत्र में सफलता मिलेगी। काम को लेकर बनाई गई योजनाएं समय पर पूरी होंगी।  धन लाभ के योग है। तनाव और थकान से बचें। परिवार में खुशहाली बनी रहेगी।   

Leave a comment