
नई दिल्ली: बदलते समय के साथ-साथ बीमारियों की भी ताकत बढ़ती जा रही है। आज के समय में इंसान किसी ना किसी बीमारी से पीड़ित है। इस बात में कोई दो राय नही है कि हम छोटी-छोटी बीमारी को लेकर भी बहुत ज्यादा घबरा जाते है। इस ही कारण आज हम आपको अजवाइन के फायदों के बारे में बताने जा रहे है। अजवाइन खाने में इस्तेमाल किया जाने वाला एक बहुत ही साधारण मसाला है, जो हम सभी के घरों में आसानी से मिल जाता है। खाने का स्वादिष्ट बनाने के साथ ही अजवाहन हमारे स्वास्थ्य के लिए भी काफी गुणकारी होती है।वही अजवाइन के बारे में कहा जाता है कि इसमें 100 तरह के खाने को पचाने की ताकत होती है। आइये जानते हैं किन-किन रोगों में अजवाइन का इस्तेमाल कर राहत पाई जा सकती है।
वही अगर आपके कमर में दर्द है,तो अजवाइन का सेवन आपके लिए बहुत फायदेमंद हो सकता है।इसके लिए रोजाना रात को सोने से पहले थोड़ी अजवाइन भूनकर गुनगुने पानी के साथ लेते है तो इससे आप कमर की दर्द से निजाद पा सकते है।इसके अलावा आप अजवाइन को पानी में उबालकर उसके पानी को छानकर गुनगुना घूंट घूंट करके पी सकते हैं। रोजाना रात को ऐसा करने से आपको कुछ ही दिनों में दर्द में काफी अंतर नजर आएगा।
जोड़ो का दर्द
1.अजवाइन की पोटली बनाकर सेंकन से जोड़ो का दर्द ठीक हो जाता है।
2.वही अरंडी के तेल के साथ अजवाइन को पीसकर लगाने से भी जोड़ों के दर्द को ठीक किया जा सकता है।
3. इसके अलावा अगर एक ग्राम पिसी दालचीनी में अजवाइन के तेल की 3 बूंद डालकर सुबह-शाम सेवन करने से भी जोड़ो के दर्द को ठीक किया जा सकता है।
खांसी को करे दूर
1.खांसी को दूर करने के लिए अलवाइन को बेहद कारगर माना जाता है,इसके लिए 1 ग्राम काला नमक और 2 ग्राम अजवाइन को गर्म पानी के साथ खोलाकर पीने से परेशानी नही होती है।
2.इसके अलावा 1 चम्मच अजवाइन को गर्म पानी के साथ पीने से भी खांसी से छूटकारा पाया जा सकता है।
Leave a comment