Search KhabarFast

Press ESC to close

बांग्लादेश में हिंदुओं के खिलाफ फिर हिंसा, व्यापारी को जिंदा जलाया

बांग्लादेश में हिंदुओं के खिलाफ फिर हिंसा, व्यापारी को जिंदा जलाया

bangladesh violence: बांग्लादेश में हिंदुओं के खिलाफ हिंसा लगातार बढ़ती जा रही है।  शरीयतपुर इलाके में खोकन चंद्र नाम के एक हिंदू शख्स को भीड़ ने घेर लिया और पहले तो उसे बेरहमी से पीटा गया। फिर चाकू से वार किया गया।  इसके बाद पेट्रोल डालकर जिंदा जलाने की कोशिश की गई आखिरी पल में व्यापारी खोकन चंद्र ने पास के तालाब में छलांग लगाकर अपनी जान बचाई।  लेकिन यह हमला एक बार फिर बताता है कि बांग्लादेश में हिंदुओं पर अत्याचार किस हद तक पहुंच चुका है। 
 
पेट्रोल डालकर जिंदा जलाया  
 
जानकारी के मुताबिक, ये क्रूर हमला बुधवार 31 दिसंबर को रात करीब 9:00 बजे कनेश्वर यूनियन के तिलोई इलाके में हुआ।  खोकोन चंद्र दास दामुद्या के केउरभंगा बाज़ार में एक फार्मेसी के मालिक हैं।  खोकन चंद्र दास ने बुधवार रात अपनी दुकान बंद की और घर की ओर जा रहे थे तभी बदमाशों के एक समूह ने उन्हें रोक लिया। हमलावरों ने उन पर धारदार हथियारों से वार किए और फिर उनके शरीर पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी। आग की लपटों से अपनी जान बचाने के लिए खोकन चंद्र दास पास के एक तालाब में कूद गए। बाद में, स्थानीय लोगों ने उन्हें गंभीर हालत में बचाया और शरियतपुर सदर अस्पताल में भर्ती कराया। इस घटना से इलाके में व्यापक दहशत फैल गई है। हमले के पीछे का मकसद और इसमें शामिल लोगों की पहचान अभी तक पुष्ट नहीं हो पाई है। 
 
हिंदुओ के खिलाफ लगातार हिंसा 
 
इससे पहले बांग्लादेश में 18 दिसंबर 2025 को दीपू चंद्र दास को भीड़ ने मार डाला था।  फिर उसके शरीर को पेड़ से बांधकर जला दिया गया था। उस पर ईशनिंदा का आरोप लगाया गया था। इसके बाद 25 दिसंबर को भीड़ ने अमृत मंडल को पीट-पीटकर मार डाला था। 29 दिसम्बर को  बजेंद्र विस्वास की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।   
 

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

ईरान की राजधानी फिर दहली...तेहरान में बमबारी से 13 लोगों की मौत, शरीफ यूनिवर्सिटी को भी बनाया निशाना

Tehran Airstrike: पश्चिम एशिया में जारी ईरान-अमेरिका-इजरायल संघर्ष सोमवार 6 अप्रैल 2026 को और तीव्र हो गया। ईरानी मीडिया के अनुसार, तेहरान के दक्षिण-पश्चिम में इस्लामशहर के पास एक रिहायशी इमारत पर हुए हवाई हमले में कम से कम 13 लोगों की मौत हो गई।

ईरान ने ट्रंप के 48 घंटे वाले अल्टीमेटम को दिखाया ठेंगा! स्ट्रेट ऑफ होर्मुज पर स्थिति की स्पष्ट

US-Iran War:ईरान और अमेरिका के बीच युद्ध थमने का नाम नहीं ले रहा है। ट्रंप की ओर से ईरान को 48 घंटे के अंदर स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को खोलने का अल्टीमेटम दिया गया है लेकिन, ईरान ने अमेरिका की धमकी को खारिज कर दिया है।

2000 KM दूर कोलकाता पर हमले की धमकी, पाकिस्तान के नए हथियार से मचा हड़कंप

Pakistan New Weapon: पाकिस्तान ने अपनी मिसाइल क्षमता को लेकर एक बार फिर विवाद खड़ा कर दिया है। हाल ही में अमेरिकी खुफिया रिपोर्ट में पाकिस्तान के लंबी दूरी की बैलिस्टिक मिसाइल कार्यक्रम को अमेरिका के लिए संभावित खतरा बताया गया है,

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast