Sushant Singh Case: रिया चक्रवर्ती के समर्थन में बोलीं हिना खान- अभिनेत्री का करियर डैमेड न करें

नई दिल्ली. सुशांत सिंह राजपूत केस में सीबीआई लगातार जांच में जुटी हुई है. सुशांत मौत केस में उनकी गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती लगातार आरोपों के घेरे में फंसती जा रही हैं. वहीं सोशल मीडिया पर भी रिया को लगातार ट्रोल किया जा रहा है. इस बीच टीवी एक्ट्रेस हिना खान रिया चक्रवर्ती के समर्थन में उतरी हैं. इतना ही नहीं रिया की आलोचना करने पर हिना खान ने अपनी प्रतिक्रिया रखी है.
हिना खान ने एक इंटरव्यू के दौरान कहा कि फैसला आने तक उनके खिलाफ किसी भी तरह की राय रखना गलत बात है. उन्होंने आगे कहा कि हमें सुशांत मामले की जांच सीबीआई पर छोड़ देनी चाहिए, वो इस पर जांच कर रही है. इसके बाद लोग अपनी राय बनाने के लिए आजाद हैं.
हिना खान ने आगे यह भी कहा कि बायस्ड मीडिया ट्रायल के आरोपों से रिया का केरियर हमेशा के लिए डैमेज हो सकता है और वह किसी सामना करना उसके लिए मुश्किल हो सकता है. उन्होंने आगे कहा कि पिछले कुछ हफ्तों से लगभग हर चैनल पर सुशांत सिंह मामले की जांच-पड़ताल की ही बात की जा रही है.
हिना ने कहा कि मैं ऐसा बिल्कुल भी नहीं कह रही कि आप सुशांत के बारे में बात न करें, लेकिन देश में और भी ज़रूरी मुद्दे हैं, जिनपर बात की जानी चाहिए, जैसे कि कोरोना मरीजों की बढ़ती संख्या, घरेलू हिंसा, रेप के मामले और असम बाढ़.
Leave a comment