Search KhabarFast

Press ESC to close

Himachal News: हिमाचल के सोलन के चौक बाजार में खूनी झड़प, चाकूबाजी में युवक की मौत

Himachal News: हिमाचल के सोलन के चौक बाजार में खूनी झड़प, चाकूबाजी में युवक की मौत

Himachal News: हिमाचल के सोलन के चौक बाजार के पास शुक्रवार देर रात दो गुटों के बीच हुई खूनी झड़प में चाकूबाजी के दौरान एक युवक की मौत हो गई, जबकि दो अन्य युवक घायल हुए हैं। घटना के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया। पुलिस ने मामले की जांच के बाद दो युवकों को गिरफ्तार किया है।

मृतक युवक की पहचान अमन निवासी कालका के रूप में हुई है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार किसी बात को लेकर कई युवकों के बीच कहासुनी हुई, जो देखते ही देखते खूनी संघर्ष में बदल गई। इस दौरान चाकूबाजी में अमन गंभीर रूप से घायल हो गया और उसकी मौत हो गई। वहीं, घटना में एक युवक की उंगली कट गई, जबकि एक अन्य युवक के सिर पर चाकू से हमला किया गया। दोनों घायलों को उपचार के लिए क्षेत्रीय अस्पताल सोलन पहुंचाया गया।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। पुलिस ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाने के साथ घटना में शामिल युवकों की पहचान की। जांच के बाद पुलिस ने मामले में मंथन और अंकुश को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों आरोपियों से घटना को लेकर पूछताछ की जा रही है और पुलिस पूरे घटनाक्रम की कड़ियों को जोड़ने में जुटी है।

घटना की जानकारी मिलने के बाद एसपी सोलन साईं दत्तात्रेय वर्मा और एएसपी रमेश शर्मा भी क्षेत्रीय अस्पताल पहुंचे और घायलों से पूछताछ की। अधिकारियों ने मामले की जानकारी लेते हुए पुलिस अधिकारियों से घटनाक्रम और अब तक हुई जांच के संबंध में जानकारी प्राप्त की।

24 घंटे में दूसरी खूनी वारदात से कानून व्यवस्था पर सवाल

गौरतलब है कि सोलन शहर में 24 घंटे के भीतर यह दूसरी बड़ी खूनी वारदात सामने आई है। इससे पहले मालरोड पर शराब ठेके के सेल्समैन पर दो युवकों ने कथित तौर पर जानलेवा हमला किया था। इस घटना में सेल्समैन गंभीर रूप से घायल हुआ था, जिसे उपचार के लिए पीजीआई चंडीगढ़ रेफर किया गया। उस मामले में भी पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

लगातार सामने आई इन घटनाओं ने शहर की कानून व्यवस्था को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं। एसपी सोलन ने आश्वासन दिया है कि हाल की घटनाओं और पुलिस व्यवस्था के तरीके की समीक्षा की जाएगी तथा कानून व्यवस्था को और बेहतर बनाने के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएंगे। चौक बाजार में हुई खूनी झड़प के मामले में पुलिस की जांच जारी है। पुलिस गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ के साथ-साथ घटना के अन्य पहलुओं और इसमें शामिल लोगों की भूमिका की भी जांच कर रही है।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

उत्तराखंडियों को 'घुसपैठिया' कहने पर विवाद, CM धामी ने अखिलेश यादव को घेरा

Uttrakhand News: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के एक कथित बयान को लेकर उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड

Uttrakhand News:कथित वायरल ऑडियो प्रकरण पर सीएम धामी सख्त, पीड़ित परिवार को सुरक्षा का भरोसा

Uttrakhand News:उत्तराखंड में कांग्रेस विधायक प्रीतम सिंह के भाई पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष चमन सिंह और राजपाल सिंह से जुड़े कथित वायरल ऑडियो प्रकरण

हरियाणा के युवाओं को मिलेंगे रोजगार के नए अवसर, सरकार ने PM-सेतु योजना को मंजूरी

Haryana News: हरियाणा में कौशल विकास और युवाओं को रोजगार से जोड़ने की दिशा में राज्य सरकार ने एक बड़ा कदम उठाया है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की अध्यक्षता में आयोजित स्टैंडिंग फाइनेंस कमेटी की महत्वपूर्ण बैठक में राज्य में पहली बार शुरू की जा रही "पीएम -सेतु" (अपग्रेडेड ITI के माध्यम से प्रधानमंत्री कौशल और रोजगार क्षमता परिवर्तन) योजना के कार्यान्वयन और इसके बजट प्रावधानों को हरी झंडी दे दी गई।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast