हिमाचल में बारिश ने मचाई तबाही, अचानक बाढ़ आने से धर्मशाला में दो की मौत, 6 लापता

हिमाचल में बारिश ने मचाई तबाही, अचानक बाढ़ आने से धर्मशाला में दो की मौत, 6 लापता

Flood In Himachalहिमाचल प्रदेश के धर्मशाला में मनूनी नदी के पास अचानक बाढ़ आने से कोहराम मच गया। बाढ़ की वजह से 2 लोगों की मौत हो गई और 6 लोग लापता हो गए। घटना की जानाकारी ने राहत और बचाव कार्य के लिए NDRF धर्मशाला पहुंची।NDRF कमांडेंट जसविंदर सिंह ने कहा, "बचाव अभियान जारी है, बचाव अभियान थोड़ा मुश्किल है। यह NDRF-SDRF का संयुक्त अभियान है। अब तक 6 लोग लापता बताए गए हैं।

वहीं, बुधवार शाम को घटनास्थल पर उपायुक्त कांगड़ा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अदिति सिंह, उपमंडलाधिकारी धर्मशाला एवं तहसीलदार, थाना प्रभारी स्वयं पहुंचे हैं और स्थिति की प्रत्यक्ष निगरानी कर रहे हैं। संपूर्ण सर्च ऑपरेशन का संचालन जिला आपातकालीन परिचालन केंद्र (EOC), कांगड़ा से किया जा रहा है, जिसकी कमान एडीएम कांगड़ा के पास है। एक अतिरिक्त बैकअप टुकड़ी, जिसमें पुलिस एवं SDRF के कर्मी शामिल हैं, को भी स्टैंडबाय पर रखा गया है।

प्रकृति आपाद पर बोले सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुखू ने कहा, "कल बारिश बहुत तेज थी, 3 जगह बादल फटने की घटना हुई, 9 जगह फ्लैश फ्लड आ गया। कुल्लू में नदी किनारे से 2 लोग लापता हैं। कांगड़ा में बादल फटा जिससे 3 लोगों की मौत हो गई, 5 लोग लापता हैं। सड़कों को बहुत नुकसान हुआ है। 15 घर तबाह हो गए हैं। अब तक कुल 5 लोगों की मौत हुई है, शाम को अधिकारियों के साथ मेरी बैठक है।

Leave a comment