Himachal News: हिमाचल प्रदेश के चंडीगढ़-मनाली राष्ट्रीय राजमार्ग के हणोगी टनल के पास एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। जहां सुबह के समय दो ट्रकों के बीच जबरदस्त भिड़ंत हो गई। इस हादसे में चार लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। वहीं करीब 7 लोग घायल हो गए। हादसे की सूचना मिलते पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। साथ ही घायलों को पास के अस्पताल में भर्ती कर दिया।
यह हादसा गुरुवार की सुबह करीब 8 बजे हिमचाल के चंडीगढ़-मनाली राष्ट्रीय राजमार्ग पर हणोगी टनल के पास हुआ। जहां दो ट्रकों की जबरदस्त भिड़ंत हो गई। हादसा इतना भयानक था कि 4 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। इस घटना के पास टनल में अफरा-तफरी का माहौल पैदा हो गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और राहत बचाव कार्य जुट गई। साथ ही घायलों बाहर निकाल कर इलाज के अस्पताल में भर्ती करा दिया। वहीं गंभीर रुप से घायल लोगों को इलाज के नेरचौक मेडिकल कॉलेज में रेफर कर दिया।
जांच में जुटी पुलिस
फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। हादसा इतना भीषण था कि दोनों ट्रकों के परखच्चे उड़ गए और उनके अगले हिस्से पूरी तरह चकनाचूर हो गए। दुर्घटना के बाद क्षतिग्रस्त ट्रक टनल के बीच में ही खड़ा है, जिससे आवाजाही प्रभावित हो रही है। ट्रक को टनल से हटाने के लिए राहत और बचाव दल की ओर से प्रयास किए जा रहे हैं।