Search KhabarFast

Press ESC to close

हिमाचल के चंबा में बड़ा सड़क हादसा, खाई में गिरी यात्रियों से भरी बस, 7 लोगों की दर्दनाक मौत

हिमाचल के चंबा में बड़ा सड़क हादसा, खाई में गिरी यात्रियों से भरी बस, 7 लोगों की दर्दनाक मौत

Chamba Bus Accident: हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले में शनिवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया है। जहां एक यात्रियों से भरी बस खाई में जा गिरी। इस हादसे में 7 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई है। जबकि कई यात्री घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। साथ ही इस हादसे की जांच में जुट गई।  

जानकारी के मुताबिक, तीसा-बैरागढ़ मुख्य मार्ग पर करीब सुबह 7:15 बजे बैरागढ़ से चंबा की ओर जा रही शर्मा बस चालुज मोड़ के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग और पुलिस प्रशासन मौके के लिए रवाना हो गए और राहत-बचाव कार्य शुरू किया गया। बस में करीब 20 यात्री सवार थे और हादसे में 7 लोगों की मौत होने की सूचना है। हालांकि, मृतकों और घायलों की संख्या को लेकर अभी तक प्रशासन की ओर से आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। आशंका जताई जा रही है कि मृतकों की संख्या बढ़ सकती है। हादसा किस वजह से हुआ, यह भी अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है।

इलाके में शौक का माहौल 

फिलहाल पुलिस और स्थानीय प्रशासन घटनास्थल पर स्थिति का जायजा ले रहे हैं। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाने की कार्रवाई की जा रही है। हादसे की पूरी तस्वीर राहत-बचाव अभियान और आधिकारिक जांच के बाद ही स्पष्ट हो पाएगी। घटना के बाद इलाके में शोक का माहौल है और लोग हादसे में जान गंवाने वाले लोगों के परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त कर रहे हैं।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Kaithal News: अवैध पटाखा फैक्ट्री पर CIA कलायत की छापेमारी, 2 आरोपी काबू; 134 पेटियां पटाखे बरामद

Haryana News: हरियाणा के कैथल में अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत CIA कलायत पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस टीम ने गांव बाता में बिना लाइसेंस और परमिट के विस्फोटक पदार्थ से पटाखे तैयार करने वाली कथित अवैध फैक्ट्री पर छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने दो आरोपियों को काबू करते हुए कुल 134 पेटियां अवैध पटाखे बरामद किए हैं।

UP News: आकाश आनंद की BSP में वापसी, मायावती के भरोसे पर बोले- अब काम से साबित करूंगा

UP News: बहुजन समाज पार्टी (BSP) प्रमुख मायावती ने आकाश आनंद को एक बार फिर पार्टी का राष्ट्रीय संयोजक नियुक्त कर दिया है। इसके बाद आकाश आनंद ने मायावती के प्रति आभार जताते हुए कहा कि उन्होंने उन्हें माफ कर दोबारा जिम्मेदारी सौंपी है और इस भरोसे को वह कभी हल्के में नहीं लेंगे।

Uttarakhand News: सीएम धामी से मिले ABVP के नवनिर्वाचित पदाधिकारी, युवाओं को दिया भविष्य की चुनौतियों के लिए तैयार रहने का संदेश

Uttarakhand News: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से आज मुख्यमंत्री आवास में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने भेंट की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने हाल ही में संपन्न छात्रसंघ चुनाव में विजयी हुए सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई और शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि छात्र जीवन में प्राप्त दायित्व युवाओं के व्यक्तित्व विकास के साथ ही नेतृत्व क्षमता को निखारने का महत्वपूर्ण अवसर प्रदान करते हैं।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast