इन हर्बल टी को पीने से होते है चमत्कारी फायदे, जानें कैसे

इन हर्बल टी को पीने से होते है चमत्कारी फायदे, जानें कैसे

नई दिल्ली: सर्दियो के आते ही सर्दी-जुकाम की समस्या परेशान करने लगती है। इस मौसम में वायरल और इंफेक्शन का खतरा रहता है। जिन लोगों की इम्यूनिटी कमजोर होती है वो बीमारियों से सबसे ज्लदी प्रभावित होते है। ऐसे में अगर आपको रोगप्रतिरोधक क्षमता को मजबूत बनाना है तो साधारण चाय की बजाय दिन में 1-2 बार हर्बल टी पिएं। इससे पेट की समस्याएं दूर होंगी और इम्यूनिटी भी मजबूत बनेगी। आप इन हर्बल टी को घर में आसानी से बना सकते हैं। आज हम आपको ऐसी 5 हर्बल टी के बारे में बता रहे हैं जिनसे इम्यूनिटी मजबूत बनती है।

इमयूनिटी बढ़ाने वाली हर्बल टी

1 जायफल टी- सर्दियों में जायफल का इस्तेमाल खाने में जरूर करना चाहिए। एक चुटकी जायफल से सर्दी जुकाम की समस्या दूर हो जाती है। आप जायफल टी बनाकर भी पी सकते हैं. इसके लिए 1 चुटकी जायफल चूर्ण को ऊबलते पानी में डाल दें। थोड़ी देर पानी को उबालें और फिर इसे छानकर पी लें. खाना खाने के एक घंटे बाद आप जायफल टी पी सकते हैं। इससे इम्यूनिटी मजबूत बनेगी।

2 दालचीनी टी-  इम्युनिटी मजबूत बनाने के लिए आप रोजाना दालचीनी वाली चाय पिएं। इससे पाचन में सुधर आएगा और मोटापा भी कम होगा। दालचीनी खाने से ब्लड प्रेशर कंट्रोल रहता है और हार्ट की बीमारियों का खतरा कम होता है। सुबह दालचीनी वाली चाय पीने से मेटाबॉलिज्म अच्छा रहता है।

3 जैस्मीन टी- आप फूलों की मदद से हर्बल टी बना सकते है। जैस्मीन में भरपूर एंटी ऑक्सीडेंट्स होते है जो फ्री रेडिकल्स को कम करते है। इससे मोटापा कम होता है। खाने के बाद जैस्मीन टी पीने से इम्यून सिस्टम मजबूत बनता है। इससे हार्ट की बीमारियों का खतरा कम होता है।  

4 गुड़हल टी- लाल रंग का ये फूल किसी चमत्कार से कम नहीं है। गुडहल के फूल से बनी चाय पीने से कोलेस्ट्रॉल कम होता है। इससे हार्ट की बीमारियों से बचाव करने में मदद मिलती है. गुड़हल की चाय पीने से वजन को भी नियंत्रित करने में मदद मिलती है।

Leave a comment