
नई दिल्ली: आजकल पूरे भारत में डेंगू फैला हुआ है। देश में हजोरों लोग इसकी चपेट में है। कई लोगों की इस कारण मृत्यु हो चुकी है और लोगों में दहशत का माहौल है। वहीं देश में तरह-तरह की अफवाहें भी फैली हुई है। लोगो के पास अभी भी इस बीमारी को लेकर सही जानकारी नहीं है।ऐसे में जरूरी है कि इस बीमारी के बारे में सही जानकारी जनता तक पहुंचे।
कैसे फैलता है डेंगू
आपको बता दे कि, डेंगू एक संक्रामक बीमारी है जो एक मच्छर के काटने से होता है। इस मच्छर को एडीस एजिप्टी या टाइगर मस्किटो के नाम से जाना जाता है। इसे टाइगर मच्छर इसलिए कहा जाता है क्योंकि इसके काले शरीर पर सफेद धारियां होती हैं। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि डेंगू का मच्छर दिन में काटता है। यह मच्छर वैसे जगह में पनपता है जहां साफ पानी जमा रहता है। जैसे टिन, टूटी बोतलों, गमलों, ट्टी के टूटे बर्तनों, पेड़ों के खोखले तनों, कूलरों, पानी की टंकी, पक्षियों के लिए रखे पानी के बर्तन में जमे हुए हुए साफ पानी में पनपता है।
प्लेटलेट्स कम हो गए हैं तो...
डेंगू के दौरान शरीर में खून का थक्का बनाने वाले बिम्बाणुओं यानी प्लेटलेट्स की मात्रा कम होने लगती है। प्लेटलेट्स का नाम आने पर अब यहां एक समस्या उत्पन्न हो जाती है। इससे सम्बंधित अफवाहें बहुत उड़ती हैं,जिनमें कुछ डॉक्टर भी लोगों को गलत जानकारी देते हैं कि प्लेटलेट्स कम हो गए हैं तो खतरा है लेकिन असल में होता क्या है? होता यह है की प्लेटलेट्स किसी जगह चोट लगने पर खून का बहना रोकते हैं। अगर इनकी संख्या कम हो जाए तो खून का बहना रुकेगा नहीं या फिर देर से रुकेगा। ज्यादा खून बहने या फिर प्लाज्मा निकल जाने से ब्लड प्रेशर कम हो जाता है और मरीज शॉक में चला जाता है, फिर बेहोशी आ जाती है और इलाज नहीं मिला तो मरीज की मौत भी हो सकती है।
मच्छर इस तरह फैलता है बीमारी
डेंगू का मच्छर एक बार किसी पीड़ित इंसान को काट ले तो फिर मच्छर के अंदर डेंगू का वायरस चला जाता है और फिर यह मच्छर किसी स्वस्थ्य आदमी को काटता है तो फिर उस आदमी को डेंगू हो जाता है। सबसे परेशानी वाली बात यह है कि एक बार मच्छर वायरस से संक्रमित हो गया तो यह जब तक यह मच्छर जिंदा रहता है यह घूम घूमकर डेंगू की बीमारी से लोगों को संक्रमित करता रहता है। यह मच्छर 16 से 30 डिग्री सेल्सियस के तापमान में सबसे अधिक फैलता है। डेंगू बुखार के तीन प्रकार है- डेंगू, हेमरेजिक बुखार और डेंगू शॉक सिंड्रोम।
शरीर में ऐसे बढ़ाएं प्लेटलेट
गिलोय का रस
डेंगू बुखार में प्लेटलेट काउंट बढ़ाने के लिए गिलोय का जूस सबसे बेस्ट होता है। गिलोय का जूस पीकर प्लेटलेट को बढाया जा सकता है। डेंगू में यह दवा से भी ज्यादा फायदा और रिकवर करता है।
पपीते के पत्ते का रस
पपीते के पत्तों का जूस भी डेंगू वायरस में बहुत कारगर है। आपके घर में अगर कोई डेंगू का मरीज है तो उसे पपीते के पत्ते का जूस बनाकर पिलाएं. तुरंत दिखेगा फायदा।
Leave a comment