
नई दिल्ली: घने लम्बे बाल हर किसी की ख्वाहिश होती है लेकिन आज के खान-पान ने हर किसी को अनहेल्दी खाने पर मजबूर कर दिया है। लोग घर का खाना छोड़कर बाहर का भोजन ज्यादा खाना पसंद करते है, लेकिन क्या आपको पता है कि आपके खान-पान आने वाले समय में आपको गंजापन का शिकार बना सकता है। दरअसल डाइट का हमारे बालों से गहरा संबंध होता है। हम जो खाते हैं उसका सीधा असर बालों पर पड़ता है।
आयुर्वेदों का कहना है कि गलत खाने के जो साइड इफेक्ट होते हैं वो बालों से दिख जाता है। अगर आप के शरीर में विटामिन या खनिज की कमी हो जाती है तो आपके बाल समय से पहले सफेद हो जाता हैं। वहीं रिर्सचों की मानें तो एक व्यक्ति के रोजाना कम से कम 100 बाल टूटते है, लेकिन डाइट की गड़बड़ी बालों के टूटने की संख्या ज्यादा कर देती है। बता दें कि महिलाओं की डाइट में यदि सिंपल कार्बोहाइड्रेट की मात्रा अधिक हो जाती है तो बाल तेजी से झड़ने लगते है।
इसके अलावा अगर तली हुई चीजों का ज्यादा सेवन किया जाता है तो सबसे ज्यादा असर हमारे बालों पर दिखाई देता है। जिससे गंजापन होने की आशंका ज्यादा बढ़ जाती है, लेकिन घबराने की जरूरत नहीं है। आज आपको कुछ ऐसी डाइट के बारे में बताएंगे जिससे आप अपनी रोजमर्रा की जिंदगी में शामिल करेंगे तो आपको कभी भी गंजापन का सामना नहीं करना पड़ेगा। आपको बता दें कि बालों में जो भी समस्या होती है वो हमारे एल्कलाइन फूड की कमी के कारण होती है और एल्कलाइन की कमी को दूर करना है तो आपको कुछ हेल्दी खाने को अपनी डाइट में शामिल करना होगा।
हरी सब्जियां
खीरा, पालक, लोकी, ब्रोकली, करेला, बींस और अन्य हरी सब्जियां एल्कलाइन फूड का अच्छा ऑप्शन हैं। इन सब्जियों में विटामिन के और फोलेट की मात्रा अधिक होती है, जो पाचन क्रिया को दुरुस्त रखने के साथ पीएच लेवल को भी बैलेंस करते हैं। जब पाचन दुरुस्त होगा तो शरीर को सभी न्यूट्रीएंट्स मिलेंगे।
तुलसी की चाय
तुलसी और गुड़ की चाय भी बालों के लिए फायदेमंद है। तुलसी, पुदीना और लौकी का जूस भी फायदेमंद है। पेठा का जूस भी मददगार है।
अखरोट
अखरोट में अल्फा लिनोलेनिक एसिड होता है, जो शरीर में ब्ल्ड क्लॉट बनने से रोकता है, जिससे दिल की बीमारी का खतरा कम हो जाता है। अखरोट खाने से बेजान बालों को जान मिलती है, साथ ही स्किन भी सुंदर होती है। बालों को लंबा करने के लिए अखरोट खाने के अलावा इसका तेल भी लगाया जा सकता है।
पपीता
पपीता एल्कलाइन और एसिडिक फूड है। इसमें पाए जाने वाले मिनरल, विटामिन्स बालों की सेहत के लिए बेहद फायदेमंद हैं। इसे खाने के आलावा पपीते का हेयर मास्क बनाकर भी लगाया जा सकता है।
वैसे तो बालों के ग्रोथ के लिए विटामिन जरूरी है। लेकिन अधिक मात्रा में विटामिन डी और विटामिन ए लेने से बालों को फायदे से अधिक नुकसान होने लगता है। विटामिन ए जिसे रेटीनॉल भी कहते हैं। लेकिन डाइट में विटामिन की मात्रा अधिक ली जाए तो बाल झड़ने भी लगते हैं।
Leave a comment