Health Tips: शरीर के लिए खतरनाक हैं ये भोजन, बढ़ा देगा कोलेस्ट्रॉल की मात्रा

Health Tips: शरीर के लिए खतरनाक हैं ये भोजन, बढ़ा देगा कोलेस्ट्रॉल की मात्रा

Cholestoral Can Be Harmful: कोलेस्ट्रॉल शरीर के लिए लाभाकारी लेकिन इसका ज्यादा होना हानिकारक हो सकता है। बता दें कि कोलेस्ट्रॉल शरीर की कोशिकाओं में पाया जाता है। कोलेस्ट्रॉल ज्यादा होने पर हाइपरकोलेस्ट्रोलमिया होने का खतरा रहता है। कोलेस्ट्रॉल हृदय रोग और स्ट्रोक के जोखिम को बढ़ा सकता है।

शरीर में कोलेस्ट्रॉल का कम या ज्यादा होने आपके खाने पर निर्भर करता है। खासकर सर्दियों में कुछ ऐसे खाद्य पदार्थ खूज खाए जाते हैं। जो आपके कोलेस्टॉल के स्तर को बढ़ा सकते हैं। तो आइए जानते हैं उन चीजों के बारे में जीसे खाने से शरीर में कोलेस्ट्रॉलकी मात्रा बढ़ जाती है। 

घी और  पनीर का ज्यादा सेवन खतरनाक                

घी ज्यादा खाने से भी कोलेस्ट्रॉल बढ़ सकता है। विशेषज्ञ कहते हैं कि घी खाने में स्वादस बनावट और सुगंध जोड़ता है। यह हेल्दी फैट तका बढ़िया सोर्स होता है लेकिन, ज्यादा सेवन कॉलेस्ट्रॉल को बढ़ा सकता है। वहीं मक्खन का सेवन भी ज्यादा नहीं करना चाहिए। इसका ज्यादा सेवन करने से कॉलेस्ट्रोल बढ़ा सकता है। बाजार में मिलने वाला मक्खन सैचुरेटेड फैट की मात्रा ज्यादा होती है। इसके अलावा पनीर भी एक लोकप्रीय व्यजंन है। खासकर पालक पनीर या पनीर टिक्का जैसे व्यंजनों में। इसका ज्यादा सेवन करने से भी कॉलेस्ट्रॉल बढ़ सकता है।

 

वहीं, रेड मीट का सेवन सर्दियों में लोग ज्यादा करते हैं। हालांकि इसमें सैचुरेटेड फैट और कोलेस्ट्रॉल अधिक होता है। जो जो हृदय संबंधी समस्याओं का कारण बन सकता है। वहीं समोसे पकौड़े, फ्राइस और बड़ा जैसे तले हुए भोजन का सेवन सर्दियों में खूब किया जाता है लेकिन इसमें ट्रांस फैट ज्यादा होता है। जो शरीर में बैड कॉलेस्ट्रल को बढ़ा सकता है।       

 

सर्दिया में सावधान रहने की जरूरत

सर्दियों का मौसम स्वास्थ्य के लिहाज से काफी चुनौतीपूर्ण होता है। कई कारक कोलेस्ट्रॉल बढ़ने का कारण बन सकते हैं जिसमें डाइट, जीवनशैली और जेनेटिक्स शामिल हैं। सर्दी सीधे तौर पर कोलेस्ट्रॉल बढ़ने का कारण नहीं बनती है लेकिन ठंडे महीनों में स्वस्थ आहार और व्यायाम दिनचर्या को बनाए रखना अधिक चुनौतीपूर्ण हो सकता है। जिससे कोलेस्ट्रॉल की मात्रा बढ़ सकती है।

 

Leave a comment