HEALTH TIPS: खून में होने वाली ये बीमारियां शरीर के लिए है खतरनाक, जानें लक्षण

HEALTH TIPS: खून में होने वाली ये  बीमारियां शरीर के लिए है खतरनाक, जानें लक्षण

नई दिल्ली:  आज के आधुनिक समय में हम अपने सेहत का बहुत ख्याल रखते है। लेकिन कई बार ना पता होते हुए कुछ ऐसी चीजों का सेवन कर लेते है जिससे हमारे खून से जुड़ी बीमारी हो जाती है। वहीं अगर खून में बीमारी ने पहरा दे दिया तो इस व्यक्ति का ठीक होना मुश्किल ही है। हालांकि आज के समय में लगभग हर बीमारी का इलाज है। बता दें कि खून से जुड़े रोग खून के तरल हिस्से को भी प्रभावित कर सकते हैं, जिसे प्लाज्मा कहा जाता है। ऐसे में आज हम आपको खून से जुड़ी कुछ बीमारियों के बारे में बताएंगे।

एनीमिया

एनीमिया वाले लोगों में लाल रक्त कोशिकाओं की संख्या कम हो जाती है। हल्के एनीमिया का अक्सर कोई लक्षण नहीं होता है। अधिक गंभीर एनीमिया थकावट, पीली त्वचा और सांस की तकलीफ का कारण बन सकता है। 

मलेरिया

मच्छर के काटने से एक परजीवी व्यक्ति के रक्त में पहुंच जाता है, जहां यह लाल रक्त कोशिकाओं को संक्रमित करता है। समय-समय पर, लाल रक्त कोशिकाएं फट जाती हैं, जिससे बुखार, ठंड लगना और अंग खराब हो जाते हैं।

ल्यूकेमिया

यह ब्लड कैंसर का एक रूप है जिसमें सफेद रक्त कोशिका घातक हो जाती है और अस्थि मज्जा के अंदर बढ़ जाती है। यह एक्यूट और क्रोनिक दोनों तरह का हो सकता है। कीमोथेरेपी और बोन मैरो ट्रांसप्लांट का उपयोग ल्यूकेमिया के इलाज के लिए किया जा सकता है।

 लिम्फोमा

यह भी ब्लड कैंसर का एक रूप है, जो लसीका प्रणाली में विकसित होता है। इसमें एक सफेद रक्त कोशिका घातक हो जाती है और असामान्य रूप से फैल जाती है। कीमोथेरेपी और रेडिएशन के साथ लिम्फोमा का उपचार किया जाता है।

थ्रोम्बोसाइटोपेनिया

खून में प्लेटलेट्स की संख्या कम होना कई बार थ्रोम्बोसाइटोपेनिया की वजह से होता है। इसके लक्षणों में मसूड़ों या नाक से रक्त बहना, मूत्र या मल में रक्त आना, मासिक धर्म के दौरान असामान्य रक्तस्राव होना, थकान, तिल्ली का बढ़ना या पीलिया होना है।

 थ्रोम्बोसाइटोपेनिक पुरपुरा

एक ऐसी स्थिति जिसके कारण रक्त में प्लेटलेट्स की संख्या लगातार कम हो जाती है। इसका कारण ज्ञात नहीं है। आमतौर पर इसके कोई लक्षण नहीं होते हैं, फिर भी असामान्य रूप से चोट, त्वचा पर छोटे लाल धब्बे या असामान्य रक्तस्राव होना इसके लक्षण हैं।

Leave a comment