इस तरह करें किशमिश का सेवन, बीमारियां होगी कोसो दूर

इस तरह करें किशमिश का सेवन, बीमारियां होगी कोसो दूर

नई दिल्ली: किशमिश खानेसे सेहत पर अनेकों फायदे होते है। इसका इस्तेमाल ज्यादातर मीठे पकवानों में किया जाता है,लेकिन क्या आप जानते है कि किशमिश खाने से वजन बढ़ता है। अक्सर लोग वजन घटाने के टिप्स देते है लेकिन जब बात वजन बढ़ाने की आती है तो लोगों को समझ नहीं आता कि किन चीजों का सेवन करें और किन चीजों का नहीं। अगर आपको वजन बढाना है तो आप किशमिश का सेवन कर सकते है। वही आज हम आपको बताने वाले है कि किशमिश के इंसानी शरीर पर क्या क्या फायदे होते है।

बता दें कि, किशमिश को भिगोकर खाने से हमारे शरीर में बहुत से फायदे होते है। बात दें कि भीगी हुई किशमिश में आयरन, पोटैशियम, कैल्शियम, मैग्नेशियम और फाइबर प्रचूर मात्रा में पाई जाती है। इसके रोजाना सेवन से बॉडी में खून की मात्रा बढ़ती है और एनीमिया की शिकायत से निजात मिलती है। अब बात करते है वजन बढ़ाने के लिए किशमिश का किस तरह सेवन करना चाहिए।

सबसे पहले आप रात के समय 50 ग्राम किशमिश को दो से तीन बार साफ पानी से अच्छी तरह धो ले। इसके बाद एक कटोरी में किशमिश को डालकर उसमें 1 ग्लास पानी डालकर इसे ढक दे। इतना करने के बाद इस किशमिश को सुबह पानी से निकालकर खा ले। वही भीगी हुई किशमिश के साथ उसका पानी भी सेहत के लिए फायदेमंद होता है।

वही भीगी हुई किशमिश में भरपूर फाइबर होता है जिसे खाने से हमारे शरीर को कई तरह के पोषक तत्व मिलते है। रोज किशमिश खाने से डाइजेशन की प्रॉब्लम दूर होती है। इसके अलावा भीगी हुई किशमिश आपके शरीर में कई तरह की बीमारियो से भी लड़ने की क्षमता देती है। इसके सेवन से इम्यूनिटी में इजाफा होने के साथ ही यह बैक्टीरिया और संक्रमण से लड़ने में भी मददगार है।

Leave a comment