HEALTH TIPS: अगर आपको रात में नहीं आती नींद, तो इन टिप्स को करें फॉलो, मिनटों में आएगी नींद

HEALTH TIPS: अगर आपको रात में नहीं आती नींद, तो इन टिप्स को करें फॉलो, मिनटों में आएगी नींद

नई दिल्ली: आज के भागा-दौड़ी की जिंदगी में समय किसी के पास नहीं है। काम का प्रेशर लोगों पर इतना होता है। कि कभी-कभी तो वह 7-8 घंटे का नींद लेना भी भुल जाते है और कम नींद लेने की आदत हो जाती है। जो हमारे शरीर के लिए खतरनाक हो सकती है। वहीं कई लोगों के दिमाग पर ज्यादा प्रेशर होने की वजह से नींद कहीं दूर ही भाग जाती है। जिससे पूरी रात करवटों लेने में ही बीत जाती है। अच्छी और गहरी नींद न आने की वजह से कई बार चिड़चिड़ापन होने लगता है। जिसको भगाने को लिए दवाइयों का सहारा लेना पड़ता है। हालांकि ज्यादा दवाईयों के सेवन से शरीर में बीमारियां की एंट्री हो जाती है। ऐसे में आज हम आपको बिना किसी दवा लिए कुछ टिप्स बताएंगे जिससे आप कुछ ही मिनटों में गहरी नींद पा सकेंगे

सबसे पहले अपने पूरे चेहरे को रिलैक्स करें। चेहरे की सभी मांसपेशियां (Face Muscles) पूरी तरह से आराम की पोजिशन में होनी चाहिए। अपने कंधों की टेंशन कम करें, उन्हें भी रिलैक्स करें और दोनों हाथों को आराम से शरीर के दोनों साइड में रखें। सांस बाहर छोड़ें ताकि चेस्ट भी रिलैक्स हो जाए और साथ ही अपने पैरों को भी आराम की पोजिशन में रखें। आपका दिमाग कुछ सोचने लग जाए इससे पहले कोई रिलैक्सिंग सीन याद करें या फिर 10 सेकंड तक मुझे कुछ नहीं सोचना इसे रिपीट करें।

वहीं इन टिप्स को फॉलों करने से पहले कुछ बातों का ध्यान रखना है। बिस्तर पर जाते ही लाइट बंद कर दें। जितना हो सके बेडरूम को डार्क रखें, इससे जल्दी नींद आने में मदद मिलेगी। दिन के समय सोने या झपकी लेने से भी शरीर का सर्काडियन रिदम खराब हो जाता है जिससे रात में जल्दी और अच्छी नींद नहीं आती। दिन के समय एक्सरसाइज करने से भी नींद की क्वॉलिटी को बेहतर बनाने में मदद मिलती है। लेकिन सोने से ठीक पहले रात में एक्सरसाइज न करें।  

सोने से ठीक पहले मोबाइल फोन का इस्तेमाल करने से भी नींद आने में दिक्कत होती है। लिहाजा सोने से कम से कम 30 मिनट पहले ही टीवी, मोबाइल, लैपटॉप आदि का इस्तेमाल बंद कर दें। कैफीन हमारे शरीर को अलर्ट बनाता है जिससे नींद डिस्टर्ब हो जाती है इसलिए सोने से कम से कम 4 घंटे पहले चाय-कॉफी या कैफीन वाली किसी भी चीज का सेवन न करें।  कई बार एंग्जाइटी और स्ट्रेस की वजह से भी नींद आने में दिक्कत होती है इसलिए मेडिटेशन करें ताकि दिमाग शांत हो जाए और फिर आपको अच्छी नींद आए।

Leave a comment