Health Tips: पुरुषों की तुलना में महिलाएं कहीं न कहीं अधिक व्यस्त होती हैं। क्योंकि उन्हें घर से लेकर ऑफिस तक, हर जगह के कामों के बीच एक संतुलन बनाए रखना होता है। ऐसे में महिलाएं अपनी सेहत का ध्यान रखना भूल जाती है। यही कारण है उन्हें हमेशा किसी न किसी प्रकार की छोटी-बड़ी परेशानीयां होती रहती हैं। पीसीओएस भी उन्हीं में से एक है। PCOD महिलाओं में होने वाली एक ऐसाी समस्या है जो रिप्रोडक्टिव सिस्टम से सम्बंधित है।
इसी के साथ महिलाएं हार्ट डिजीज, शुगर-बीपी, मोटापा, हॉर्मोनल इम्बैलेंस की समस्याओं से जूझती रहती हैं। इसके अलावा महिलाएं डायबिटीज, एनीमिया, डिप्रेशन, ब्रेस्ट कैंसर और थायरॉइड जैसी गंभीर बीमारियों से जूझती रहती हैं।
PCOD के लक्षण
इससे पीड़ित होने पर महिलाएं अनियमित मासिक धर्म, बाल झड़ने, सिर में दर्द, चेहरे पर मुहांसे, पेट में दर्द और वजन बढ़ने जैसी समस्याओं को अनुभव कर सकती हैं।
PCOD से बचने के लिए क्या करें?
PCOD की बीमारी बचने के लिए आपको अपनी लाइफस्टाइल में बदलाव करना होगा। इसके अलावा बाहर का खाना खामा से बचें। वजन कंट्रोल करें। चाय-कॉफी का सेवन कम करें। इसके अलावा महिलाओं को भरपूर नींद लेनी चाहिए और एक्सरसाइज करनी चाहिए।
PCOD के लिए आयुर्वेदिक इलाज
एक स्त्री रोग विशेषज्ञ और आयुर्वेदा एक्सपर्ट के अनुसार, आधुनिक समय में PCOD का उपचार कई तरीकों से किया जा रहा है। लेकिन उनमें से सर्वश्रेष्ठ है PCOD का आयुर्वेदिक इलाज। क्योंकि PCOD एक हॉर्मोनल बदलाव से जुड़ी समस्या है जो महिलाओं के ओवरीज यानी अंडाशय को प्रभावित करती है। जिससे उनके पीरियड्स इर्रेगुलर होते हैं और भविष्य में मां बनना मुश्किल हो सकता है।
थायरॉइड के लक्षण
इससे पीड़ित होने पर महिलाओं का वजन बढ़ता या घटता रहता है। इसके अलावा बालों का झड़ना और पतला होना।
थायरॉइड के लिए क्या करें?
1. खट्टी चीजें न खाएं।
2. तला-भुना खाने से बचें।
Leave a comment