Health Tips: रात में डिनर न करना सेहत के लिए नुकसानदेह , वजन कम करने के चक्कर में न करें ये भूल

Health Tips: रात में डिनर न करना सेहत के लिए नुकसानदेह , वजन कम करने के चक्कर में न करें ये भूल

Avoiding Dinner Can be Harmful: लोग खुद को फिट रखने के लिए क्या - क्या नहीं करते हैं। लोग जीम से लेकर एक्सरसाइज और डाईटिंग भी करते हैं। यहां तक कुछ लोग सुबह का नाश्ता भी छोड़ देते हैं। फिटनेस के लिए रात का डिनर छोड़ने से परहेज नहीं करते हैं। कहा जाता है कि रात में सोने से दो घंटे पहले नाश्ता करना चाहिए। 
 
वहीं कुछ लोगों का मानना है कि रात का डिनर नहीं करने से फिटनेस जल्दी प्राप्त होता है। साथ ही वजन भी तेजी से घटता है। वहीं एक्सपर्ट का कहना कुछ और ही है। विशेषज्ञ के मुताबिक रात का डिनर स्किप करने से बचना चाहिए। डिनर स्किप करने के गंभीर परिणाम हो सकते हैं। आइए जानते हैं रात में डिनर नहीं करने से क्या- क्या हानी होती है। 
 
रात में भोजन नहीं करना नुकसानदेह                 
 
विशेषज्ञ के मुताबिक, बहुत से लोग सोचते हैं कि डिनर स्किप करने से उन्हें सुबह हल्का महसूस होगा। लेकिन सच्चाई बिलकुल इसके उलट है। यह सिर्फ एक तरह से गलतफहमी है। असल में डिनर स्किप करना ब्रेकफास्ट स्किप करने की तरह ही नुकसानदायक है। डाइटिशियन का मानना है कि यह पूरी तरह गलत है। रात का भोजन नहीं करना हर किसी के लिए नुकसानदायक ही है। इससे शुगर और कार्ब्स की क्रेविंग बढ़ती है। पाचन से जुड़ी समस्याएं हो सकती है। शरीर में पोषक तत्वों की कमी का खतरा हो सकता है। ओवरइटिंग और वजन बढ़ने की समस्या भी हो सकती है। 
 
शुहर लेवल हो सकता है कम             
 
इसके अलावा डिनर न करने से स्लीप साइकिल और स्लीप क्वालिटी गड़बड़ होती है। इससे मेंटल हेल्थ से जुड़ी समस्याएं हो सकती हैं। लॉन्ग टर्म में इससे एंग्जायटी, डिप्रेशन और हार्मोनल असंतुलन का शिकार हो सकते हैं। इसके अलावा डिनर स्किप करने से मेटाबॉलिज्म स्लो होता है, जिससे शुगर लेवल कम होता ह।  एनर्जी लो हो जाती है। इस वजह से चक्कर, मितली और थकान भी होनी लगती थी। 

Leave a comment