HEALTH TIPS: मांस और अंडे नहीं है पसंद तो इन चीजों के सेवन से दूर करें प्रोटीन की कमी

HEALTH TIPS: मांस और अंडे नहीं है पसंद तो इन चीजों के सेवन से दूर करें प्रोटीन की कमी

नई दिल्ली: शरीर में एनर्जी बनाए रखने के लिए भोजन अहम भूमिका निभाता है। पानी के साथ-साथ शरीर के लिए विटामिन्स और प्रोटीन बहुत जरूरी है। जिसके लिए फल-सब्जियों का सेवन किया जाता है या फिर विटामिन्स की दवाइयों के जरिए कमी पूरी की जाती है। हालांकि ज्यादा लोग प्रोटीन की कमी को दूर करने के लिए मीट और अंडे का सेवन करते है।

लेकिन कई लोगों को मीट और अंडा खाना पसंद नहीं होता जिसकी वजह से उन्हें प्रोटीन की कमी को पूरा करने के लिए दवाइयों का सहारा लेने पड़ता है। जिसका ज्यादा सेवन शरीर को नुकसान पहुंचा सकता है। इसलिए आज हम आपको कुछ चीजों के बारे में बताएंगे। जिसके सेवन से शरीर में प्रोटीन की कमी को पूरा किया जा सकेगा।   

प्रोटीन के लिए खाएं ये सब्जियां

ब्रोकली (हरी गोभी)

ज्यादातर लोगों को मांस और अंडे खाना पसंद नहीं होता है जिसके कारण प्रोटीन की कमी हो जाती है जिसको पूर्ति करने के लिए ब्रोकली का सेवन कर सकते है। हरी गोभी एक हेल्दी सब्जी है जिसमें प्रोटीन के अलावा आयरन भी भरपूर मिलेगा। इसे उबालकर या सलाद के तौर पर खाने से फायदा मिलता है।

 मशरूम

सब्जियों में सबसे महंगी सब्जी मशरूम की होती है। लेकिन जितनी ये महंगी होती है उतने ही इसके अनेक फायदे है। मशरूम में प्रोटीन का भरपूर मात्रा में होता है। इसे हफ्ते में 3 से 4 बार खाएंगे तो शरीर में प्रोटीन समेत कई अन्य न्यूट्रिएंट्स की कमी नहीं होगी।

फूलगोभी

प्रोटीन की कमी को पूरी करने के लिए फूलगोभी भी सहायक होती है। फूलगोभी में पोटेशियम, मैग्नीशियम और फाइबर भी काफी ज्यादा पाया जाता है। इसे रेगुलर खाएंगे तो शरीर में प्रोटीन की जरूरत पूरी होती रहेगी।

 पालक

पालक में काफी ज्यादा पौष्टिक माना जाता है। प्रोटीन के साथ-साथ विटामिन बी और फाइबर भी भरपूर होता है। इसलिए पालक का सेवन रेगुलर करें।

आलू

आलू खाकर भी शरीर को प्रोटीन की कमी को पूरी की जा सकती है।हालांकि आपकी इसे खास तरीके से पकाना होगा। आप कटे हुए आलू को हल्की आंच में भून लें। इससे प्रोटीन के अलावा फाइबर, विटामिन सी और पोटेशियम भी हासिल हो जाएगा।

Leave a comment