HEALTH TIPS: एक पेड़ फायदे अनेक! हार्ट, लिवर समेत इन बीमारियों का करता है खात्मा

HEALTH TIPS: एक पेड़ फायदे अनेक! हार्ट, लिवर समेत इन बीमारियों का करता है खात्मा

नई दिल्ली: पुराने समय में जिन चीजों का सेवन किया जाता था इसमें से कोई-कोई चीज होगी जिसका आज के समय में खाना के लिए इस्तेमाल होता होगा। क्योंकि आज के समय में फास्ट फूड में ब्रर्ग, पिज्जा ज्यादा खाना पसंद करते है। जो हमारे शरीर के लिए बहुत हानि पहुंचाते है। ऐसे में हम आपको एक अनोखे पेड़ के बारे में बताएंगे। जिसकी पत्ती से लेकर फलों तक सबकुछ हमारे शरीर के लिए फायदेमंद होता है। दरअसल एक सहजन का पेड़ है जिसकी पत्तियां हमारे शरीर की अनेक बीमारियो को दूर करती है। और हमें तरोताजा करती है। 

आपको बता दें कि यह पेड़ पूरी दुनिया में उगता है। इसे नॉर्थ इंडिया के हिमालय वाले रीजन की ओरिजिन माना जाता है। इसका उपयोग खाने और औषधि के रूप में होता है। मोरिंगा या सहजन की फली का अचार और सब्जी बनती है। ड्रमस्टिक के रूप में इसे सांभर में डाला जाता है। इसकी पत्तियों को पाउडर के रूप में लोग औषधि के रूप में लेते हैं। इसता ही नहीं देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मोरिंगा का पराठा खाते हैं।

सहजन के फायदे

मोरिंगा की पत्तियों को सुखाकर लंबे वक्त तक स्टोर किया जा सकता है। इसमें कैल्शियम, पोटैशियम, आयरन के अलावा कई तरह के विटामिन्स और ऑक्सीडेंट्स पाए जाते हैं। एक की रिपोर्ट के मुताबिक मोरिंगा पाउडर को संक्रमित जगह को स्टर्लाइज करे के लिए इस्तेमाल किया जा सकता है। यह ऐसे बैक्टीरिया और फंगस मारने में भी सक्षम होता है जो गैस्ट्रिक अल्सर और गैस्ट्रिक कैंसर की वजह होते हैं। 

वहीं मोरिंगा में विटामिन सी, बीटा कैरोटीन के अलावा क्वरसेटिन पाया जाता है। यह ब्लड प्रेशर लो करने में मदद करता है। महिलाओं पर हुई एक स्टडी में उन्हें 7 ग्राम मोरिंगा की पत्ती का पाउडर रोजाना दिया गया। तीन महीने में उनके ब्लड में ऐंटीऑक्सीडेंट्स बढ़े पाए गए। यह ब्लड शुगर लेवल भी कम करता है।

इसके अलावा सहजन में प्रोटीन, मिनरल्स, अमीनो एसिड्स, फ्लैवोनॉइड्स और ऐंटीऑक्सीडेंट्स पाए जाते हैं। यह लंग्स, हार्ट, लिवर और किडनी के टिश्यूज की रक्षा करता है। यह शरीर का इनफ्लेमेशन कम करता है। रिसर्च में सामने आ चुका है कि जो महिलाएं रोजाना मोरिंगा पाउडर लेती हैं उनमें ब्रेस्ट कैंसर का खतरा कम हो जाता है।

Leave a comment