
नई दिल्ली: ज्यादातर लोग अपने सुबह के नाश्ते में ब्रेड खाते है। वही सबसे पसंदीदा नाशता है जो आसानी से बन जाता है और इसका स्वाद भी अच्छी होता है। लेकिन जब पोषण की बात आती है तो सभी ब्रेड अलग- अलग होते हैं। सुपर मार्केट में ब्रेड के कई ऑपशन हैं जिसे अलग- अलग प्रोसेसप्रकिया से बनाया जाता है। सफेद ब्रेड का इस्तेमाल सैंडवीच, पेस्ट्री आदि बनाने में किया जाता है। कई लोग रोजाना सुबह के नाश्ते में सफेद ब्रेड का सेवन करते हैं। शायद आप जानते नहीं हैं सफेद ब्रेड सेहत के लिए हानिकारक होता है।
बता दें कि, व्हाइट ब्रेड में बहुत ज्यादा ग्लाइसेमिक इंडेक्स होता है जो शरीर में ग्लूकोज को बढ़ाने का काम करता है। वही डायबिटीज के मरीजों के लिए सफेद ब्रेड खाना हानिकारक हो सकता है क्योंकि इससे ब्ल़ड में शुगर लेवल अचानक से बढ़ता है। लगातार शरीर में ग्लूकोज का लेवल अधिक होने से हाइपरग्लाइसेमिक हो सकता है। इसकी वजह से हृदय संबंधी बीमारियां और किडनी फेल होने का खतरा बढ़ जाता है।
इतना ही नहीं बल्कि हेल्दी और फिट रहना चाहते है तो व्हाइट ब्रेड को अपनी डाइट से बाहर करें। व्हाइट ब्रेड खाने से आपको वजन बढ़ता है क्योंकि यह रिफांइड कॉब्र्स से बनता है जो शरीर में शुगर लेवल को बढ़ाने में मदद करता है। वही शरीर में एक्सट्रा ग्लूकोज फैट के रूप में जमा होने लगता है। शरीर में शुगर लेवल ज्यादा होने से मीठी चीजें खाने का मन होता है। जिसकी वजह से वजन बढ़ सकता है।
इसके अलावा सफेद ब्रेड से बनी चीजें खाने में भले ही स्वादिष्ट होती है लेकिन आपके मूड को नकारात्मक रूप से प्रभावित भी करती है। जानकारी के लिए बता दें कि सफेद ब्रेड खाने से 50 की उम्र से अधिक महिलाओं मं डिप्रेशन देखा गया है। इसे खाने के बाद थकान और अवसाद के अन्य लक्षणों का अनुभव हो सकता है।
Leave a comment