
नई दिल्ली: शरीर को स्वस्थ रखने के लिए हमेशा ये ही सुना और कहा जाता है कि अपने शरीर की सफाई रखें। हालांकि शरीर के बाहरी अंगों की तो सफाई कर देते है। लेकिन शरीर के अंदर की सफाई ना करने पर हमारा शरीर बीमारियों का घर बन जाता है। जिसके बाद डॉक्टरों के पास जाकर ही ठीक होता है। हालांकि बाहरी की सफाई से ज्यादा अंदर की सफाई जरूरी है। डॉक्टरों का भी यहीं मानना है कि बाहरी से ज्यादा अंदर की सफाई बेहद जरूरी है। जिसे डिटॉक्सिफिकेशन भी कहा जाता है। इस प्रक्रिया में शरीर के अंदर जमा विषाक्त और अपशिष्टों को बाहर करने का प्रयास किया जाता है, जिससे शरीर के सभी अंग स्वस्थ और विषमुक्त रह सकें। आयुर्वेदिक और चीनी चिकित्सा प्रणाली में डिटॉक्सिफिकेशन पर विशेष जोर दिया जाता रहा है।
हम जो भी कुछ खातें हैं वह कई प्रकार की प्राकृतिक क्रियाओं के साथ एक समय के बाद अपशिष्ट बनकर शरीर से बाहर आ जाता है, हालांकि इसका कुछ अंश शरीर में शेष रह जाता है जो धीरे-धीरे जमा होकर कई प्रकार की समस्याओं का कारण बन सकता है। जिससे बीमारी शरीर को घेर लेती है। तो चलिए आज हम कुछ चीजों के बारे में बताएंगे जिससे आप भर बैठे शरीर के अंदर की सफाई कर सकेंगे।
खूब पानी पीते रहें
अगर हम सभी दिनभर खूब पानी पीते रहें तो यह शरीर के डिटॉक्सिफिकेशन का सबसे असरदार तरीका हो सकता है। पानी पीते रहने से किडनी के माध्यम से अपशिष्ट उत्पाद आसानी से बाहर आ जाते हैं जिससे उनके शरीर में जमा होने का जोखिम कम हो जाता है। पानी पीते रहने से शरीर के तापमान को नियंत्रित करने, पाचन और पोषक तत्वों के अवशोषण में भी लाभ मिलता है।
नींबू का सेवन
नींबू को बॉडी डिटॉक्स डाइट का मुख्य हिस्सा माना जाता है। ये एंटीऑक्सिडेंट और विटामिन-सी से भरे होते हैं, जो रोग पैदा करने वाले मुक्त कणों से लड़ने के लिए बहुत अच्छा माना जाता है। इसके अलावा, खट्टे फल का शरीर पर एक क्षारीय प्रभाव होता है, जिसका अर्थ है कि यह शरीर के पीएच संतुलन को बेहतर करने में मदद कर सकता है, जिससे प्रतिरक्षा प्रणाली को लाभ होता है। विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालने और अपने सिस्टम को साफ करने में मदद करने के लिए दिन की शुरुआत गर्म पानी और नींबू के साथ करना फायदेमंद है।
एंटीऑक्सीडेंट और फाइबर वाली चीजों का सेवन
बॉडी डिटॉक्स के लिए उचित आहार भी आवश्यक है, इसके लिए एंटीऑक्सिडेंट्स वाली चीजों की मात्रा बढ़ाएं। एंटीऑक्सिडेंट्स आपकी कोशिकाओं को मुक्त कणों से होने वाले नुकसान से बचाते हैं। वहीं फाइबर युक्त चीजें पाचन को ठीक रखने के साथ मल-त्याग की प्रक्रिया को आसान बनाती हैं जिससे शरीर के अपशिष्टों को आसानी से बाहर निकालने में मदद मिल सकती है।
Leave a comment