Health Tips: क्या आपके मुंह से आती है बदबू! तो इन घरेलू टिप्स को करें फॉलो

Health Tips: क्या आपके मुंह से आती है बदबू! तो इन घरेलू टिप्स को करें फॉलो

नई दिल्ली: अक्सर लोगों को कहते सुना होगा कि जब वो सुबह सोकर उठते हैं तो उनके मुंह से दुर्गंध आती है। रात में भले ही सोने से पहले ब्रश किया हो फिर भी सुबह मुंह से बदबू आती ही है। रात भर में मुंह में ऐसा क्या हो जाता है, जिससे बदबू पैदा होती है? दरअसल मेडिसिन की भाषा में मुंह से दुर्गंध की स्थिति को हैलिटोसिस कहते हैं।

ये मुंह की सफाई ठीक से न करने और खानपान की गलत आदतों से होती है। मुंह में हमेशा ही कुछ बैक्टीरिया रहते हैं। रात में मुंह में थूक का लेवल सामान्य से कम हो जाने की वजह से बैक्टीरिया तेजी से बढ़ते हैं और यही दुर्गंध का सबसे बड़ा कारण बनते हैं। वहीं बदबू को भगाने के लिए लोग मार्किट में आई चीजों का इस्तेमाल करते है। जिससे बदबू खत्म हो जाती है, लेकिन आज हम आपको कुछ घरेलू नुस्खे बताएंगे जिससे मुंह की बदबू को खत्म कर पाएंगे।

हर रोज जीभ की सफाई करें
मुंह से बदबू जीभ, दांतों और मसूड़ों पर जमे बैक्टीरिया के प्लैक के कारण आती है। इसलिए जीभ को रोज साफ करना चाहिए और दिन में दो बार ब्रश करें।

दांतों की सफाई के लिए टूल-सेट जरूर रखें
दांतों पर ब्रश, जीभ की सफाई के लिए मेटल या प्लास्टिक का टंग क्लीनर और डेंटल फ्लॉस मिलाकर पूरा टूल सेट बनता है। यह सेट आपके पास जरूर होना चाहिए ताकि मुंह की सफाई अच्छे से हो सके।

दो दांतों के बीच की जगह अच्छे से साफ करें
अगर आपका खाना दांतों के बीच फंसता है, तो सफाई का और भी ज्यादा ख्याल रखना चाहिए। कुछ भी खाने के बाद कुल्ला जरूर करें और सुबह-शाम दांतों को अच्छी तरह ब्रश करें।

रात में नींद से उठकर पानी पीते रहें
ड्राई माउथ या जेरोस्टोमिया कही जाने वाली बीमारी में लार के बहाव पर असर पड़ता है। लार की कमी के कारण मुंह में ज्यादा बैक्टीरिया पनप सकते हैं और दुर्गंध का कारण बन सकते हैं। कई लोगों में नाक के बजाय मुंह से सांस लेने की आदत से भी ऐसा होता है। इसलिए नींद से उठकर पानी जरूर पिएं।

च्युइंग-गम चबाएं
अगर घर से बाहर हैं और ब्रश करने जैसे उपाय नहीं किए जा सकते हैं तो तुरंत मदद के लिए च्युइंग-गम पास रखें। इसकी तेज महक से मुंह की बदबू दब जाती है और लार के साथ मिलकर सुगंध पैदा होती है।

हेल्दी फूड खाएं
ताजे फल और सब्जियां खाने से दांत और मसूड़े स्वस्थ बनते हैं इसलिए खाने में इनकी मात्रा बढ़ाएं। पेट साफ रखें और दिन में कम से कम 10 गिलास पानी पीने की कोशिश करें।

Leave a comment