
नई दिल्ली: इस दुनिया में आने के बाद हर किसी का समय बन जाता है कि वह 100 साल तक जिए, लेकिन आज के समय में खान-पान की वजह से लोग 60-80 की ही उम्र तय कर पाते है हालांकि कोई-कोई व्यक्ति की उम्र 100 साल के पार हो जाती है लेकिन ये किसी-किसी के साथ होता है। ऐसे में लोगों की इस चाहत को कैसे पूरा किया जा सकता है। इसी को लेकर हाल ही में एक रिसर्च की गई है। जिसमें पता चला कि अगर आपको भी 100 साल के पार जीना है तो अपने खाने में शामिल करें ये चीजें।
चीनी का सेवन कम करें
ये तो डॉक्टरों का भी मानना है कि अपने जीवन में चीनी का कम से कम सेवन करना चाहिए। इससे लोगों को शुगर होने का खतरा होता है। इसलिए चीनी का और चीनी से बनी मिठाईयों का कम से कम सेवन करें।
ज्यादा से ज्यादा पानी का सेवन करें
वैसे तो हर इंसान को 7-8 गिलास पानी पीना चाहिए। क्योंकि पानी पीना से दिमाग को ऑक्सीजन प्रदान होता है, जिससे हमारा शरीर तरोजाता महशूश करता है। लेकिन पानी आपने उम्र बढ़ाने में भी मददगार साबित हो सकता है।
आधा कप बीन्स देगा प्रोटीन
रोजाना कम से कम आधा कप बीन्स आपकी सेहत पर सकारात्मक असर डाल सकती है। आप अपनी रोजाना की खुराक में काले, गारबानों और सफेद बीन्स को शामिल करें। इन बीन्स की सबसे अच्छी बात यह है कि इनमें प्रोटीन भी प्रचुर मात्रा में पाया जाता है।
मीट का सेवन कम करें
आमतौर पर जहां दुनियाभर में प्रोटीन की पूर्ति के लिए लोग मीट का सेवन करते हैं। वही रिचर्स से पता चला है कि मीट का सेवन कम करने से आप की उम्र बढ़ सकती है।
बुजुर्गों से लें राय
ऐसा कहा जाता है कि अगर किसी बारे में राय लेनी हो, तो उस व्यक्ति से लें जो वैसा कर चुका है जैसा आप करना चाहते हैं। ऐसे में एक स्वस्थ और लंबा जीवन जीने वाले लोग आपके दादा दादी या नाना नानी हैं। आप इनसे भी एक स्वस्थ जीवन के राज़ जान सकते हैं।
Leave a comment